{"_id":"6a6e5f50349ba1bc6502a6d8","slug":"female-student-harassed-by-auto-rickshaw-drivers-actions-family-says-she-received-threats-even-while-on-her-way-to-lodge-a-complaint-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1404456-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बेटी के डर ने छिपाए रखा दर्द, हिम्मत जुटाकर परिजन को बताई बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बेटी के डर ने छिपाए रखा दर्द, हिम्मत जुटाकर परिजन को बताई बात
विज्ञापन
गोरखपुर। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा कई दिन तक अपनी परेशानी अकेले सहती रही। स्कूल आने-जाने के दौरान ऑटो चालक की हरकतों से वह मानसिक रूप से परेशान थी लेकिन डर और संकोच के कारण परिजन को कुछ नहीं बताया। जब परेशानी बढ़ी तो उसने हिम्मत जुटाकर माता-पिता को पूरी बात बताई।
छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी रोजाना पढ़ाई के लिए ऑटो से स्कूल जाती थी। परिवार को इस बात का अंदाजा नहीं था कि जिस वाहन से बेटी का आना-जाना हो रहा है, उसी सफर के दौरान वह परेशानी झेल रही है। बेटी पहले चुप रही। वह किसी तरह अपनी पढ़ाई और रोजमर्रा के काम करती रही लेकिन व्यवहार में बदलाव देखकर परिवार ने उससे बातचीत की। इसके बाद छात्रा ने ऑटो चालक की अशोभनीय हरकतों की जानकारी दी।
परिजन के मुताबिक, बेटी की बात सुनने के बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया। परिवार ने तय किया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी, ताकि छात्रा को दोबारा ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े। पिता का कहना है कि शुक्रवार को वह अपनी बेटी को साथ लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ऑटो चालक ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उसने शिकायत करने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
विज्ञापन
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। मामले की विवेचना जारी है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।