{"_id":"6649a4a963ea808b45074075","slug":"female-constable-s-daughter-missing-in-gorakhpur-kidnapping-case-registered-2024-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला सिपाही की बेटी लापता, अपहरण का केस- इनपर दर्ज कराया नामजद मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला सिपाही की बेटी लापता, अपहरण का केस- इनपर दर्ज कराया नामजद मुकदमा
Sun, 19 May 2024 12:35 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 19 May 2024 12:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस विभाग में तैनात महिला सिपाही की बेटी शहर के एक कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई करती है। बुधवार को वह घर में रखा 50 हजार नकदी, तीन लाख का जेवरात समेत अन्य सामान लेकर लापता हो गई। तलाश करने पर मालूम चला कि कुछ लोग उसे फुसला कर अपने साथ लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन
महिला सिपाही की तहरीर पर पिपराइच पुलिस आपराधिक साजिश, अपहरण समेत अन्य गंभीर धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी तैनाती सिद्धार्थनगर में है। वह गोरखपुर में पिपराइच इलाके में किराये का कमरा ले रखी है। बच्चे वहीं से पढ़ाई करते हैं। 14 मई को बेटी कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक कमरे पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर एम्स इलाके के सिंघड़िया निवासी आरोपी सूर्य प्रताप सिंह, पिता धर्मेन्द्र सिंह, मां, भाई और बहन के खिलाफ आपराधिक साजिश, अपहरण एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन