{"_id":"66c918f1c0d26215a601a454","slug":"female-constable-and-fraudster-from-delhi-arrested-sent-to-jail-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-662183-2024-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा लीक: गोरखपुर की महिला सिपाही और दिल्ली का जालसाज गिरफ्तार, गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा लीक: गोरखपुर की महिला सिपाही और दिल्ली का जालसाज गिरफ्तार, गए जेल
Sat, 24 Aug 2024 03:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:51 PM IST
सार
सिपाही भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से रुपये वसूलने के आरोप में बांसगांव थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह निलंबित महिला सिपाही व दिल्ली के जालसाज को गिरफ्तार कर लिया। कस्बा चौकी प्रभारी ने देर रात दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कराने के बाद जालसाज के चार पहिया वाहन को सीज कर दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार महिला सिपाही और दिल्ली का युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिपाही भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से रुपये वसूलने के आरोप में बांसगांव थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह निलंबित महिला सिपाही व दिल्ली के जालसाज को गिरफ्तार कर लिया। कस्बा चौकी प्रभारी ने देर रात दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कराने के बाद जालसाज के चार पहिया वाहन को सीज कर दिया।
दोपहर बाद आरोपियों दक्षिणी दिल्ली के संगम बिहार में रहने वाले देवेंद्र प्रताप सिंह और बांसगांव की पिंकी सोनकर को न्यायालय में पेश किया गया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कस्बा चौकी प्रभारी रविंद्रनाथ चौबे ने तहरीर में लिखा है कि बुधवार की शाम सूचना मिली कि नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो बड़ावन लमोहिया में रहने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की निलंबित सिपाही पिंकी सोनकर के घर कुछ लोग चार पहिया वाहन से पहुंचे हैं। सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को ये लोग पास कराने का झांसा देकर रुपये वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी होने पर पुलिस टीम पिंकी के घर पहुंची तो उसके दरवाजे पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखी इनोवा गाड़ी खड़ी थी, जिस पर लखनऊ की नंबर प्लेट लगी थी। घर के अंदर एक व्यक्ति कुछ अभ्यर्थियों को इकट्ठा कर बात कर रहा था।
पुलिस को देखकर अभ्यर्थी भाग निकले। संदेह के आधार पर पिंकी सोनकर व इनोवा गाड़ी से आए दक्षिणी दिल्ली के संगम बिहार में रहने वाले देवेंद्र प्रताप सिंह को हिरासत लिया गया। गाड़ी चालक व साथ में आए निजी सुरक्षाकर्मी को भी थाने लाया गया।
पूछताछ व जांच में पता चला कि पिंकी व देवेंद्र ने सिपाही भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर कई अभ्यर्थियों से नकदी व खाते में रुपये लिए हैं। इसको लेकर दोनों के बीच व्हाट्सएप पर चैटिंग हुई है। मोबाइल में कई अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र व अंकपत्र की छाया प्रति भी मिली।
एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आरोपियों को बांसगांव एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।