फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   world breastfeeding day: Feed baby in right posture problems will go away

विश्व स्तनपान दिवस: सही मुद्रा में कराएं स्तनपान तो दूर होंगी परेशानियां, डॉक्टर ने दी ये खास सलाह

Sun, 01 Aug 2021 10:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Aug 2021 10:30 AM IST
सार

पहले बच्चे में सभी मां को यह शिकायत रहती हैं कि उन्हें दूध नहीं हो रहा है। जबकि यह पूरी तरह से गलत है। हर मां को उसके बच्चे के लिए पर्याप्त दूध होता है। लेकिन नई मां सही तरीके से बच्चों को दूध नहीं पिला पाती है। 

विज्ञापन
world breastfeeding day: Feed baby in right posture problems will go away
विश्व स्तनपान सप्ताह - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

गोरखपुर जिले की सभी धात्री माताएं दूध पिलाने का सही मुद्रा जान लें तो दूध न आने की 80 प्रतिशत शिकायत बंद हो जाएंगी। पहले बच्चे में सभी मां को यह शिकायत रहती हैं कि उन्हें दूध नहीं हो रहा है। जबकि यह पूरी तरह से गलत है। हर मां को उसके बच्चे के लिए पर्याप्त दूध होता है। लेकिन नई मां सही तरीके से बच्चों को दूध नहीं पिला पाती है। इसकी वजह से यह समस्या देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


यह बातें, बीआरडी मेडिकल कॉलेज की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. वाणी आदित्य ने बताई। उनका कहना है कि रविवार को ‘विश्व स्तन पान दिवस’ मनाया जाएगा। हर 10 में आठ माताओं की यह शिकायत है कि उन्हें दूध नहीं हो पा रहा है। ऐसे में बच्चा भूखा रह जा रहा है। जबकि ऐसा नहीं है। अगर सही पोजिशन पर मां बच्चे को दूध पिलाती है तो नवजात का पेट भर जाएगा और दूध भी आ जाएगा। बताया कि लोगों की सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सिखाएंगी स्तनपान के तरीके
जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भ्रमण कर स्तनपान का महत्व और तरीका सिखाएंगी। उन्हें बताया जाएगा कि मां नवजात को दूध किस तरह से पिलाएं। उन्हें यह बताया जाएगा कि छह माह तक तो हर हाल में मां दूध पिलाती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि जिले में एक से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत यह गतिविधियां होंगी। इस साल विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम है स्तनपान सुरक्षा की जिम्मेदारी, साझा जिम्मेदारी। बताया तीन श्रेणियों में बांट कर जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लाभार्थियों के घर जाएंगी और उन्हें जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed