{"_id":"646d08d505ac1729ea053ee4","slug":"fed-sweets-as-relatives-then-lured-30-thousand-from-the-elderly-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-178849-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रिश्तेदार बताकर खिलाई मिठाई, फिर लालच देकर बुजुर्ग के 30 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रिश्तेदार बताकर खिलाई मिठाई, फिर लालच देकर बुजुर्ग के 30 हजार उड़ाए
विज्ञापन
फोटो
- गुलरिहा इलाके में हुई घटना, पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के भटहट कस्बे में मंगलवार को एक बुजुर्ग से 30 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। जालसाज ने बुजुर्ग को रिश्तेदार बताकर रोका और फिर एक दुकान पर ले जाकर मिठाई खिलाई। कुछ देर इधर-उधर की बातें कीं और फिर दो लाख रुपये का फर्जी चेक थमाकर 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। बुजुर्ग ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम भलुहीं निवासी टूअर प्रसाद (60) ने मंगलवार को गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बा स्थित इंडियन बैंक की शाखा से दोपहर एक बजे 30 हजार रुपये निकाल थे। रुपये लेकर वह साइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक व्यक्ति मिला, जिसने कहा कि उसके पास उनका कुछ सामान है, जिसे उसने अस्पताल में रखा है। उसने बुजुर्ग से साथ चलकर लेने की बात कही। बुजुर्ग ने शख्स को न पहचानने की बात कही तो उसने कहा कि आपके लड़के की शादी मेहड़ा में हुई है। वहीं उसकी भी रिश्तेदारी है। इसके बाद शख्स बुजुर्ग को एक दुकान पर ले गया और मिठाई खिलाई। इसके बाद वह बुजुर्ग को उसकी ही साइकिल पर बैठाकर भटहट सीएचसी ले गया। वहां बुजुर्ग को दो लाख रुपये का चेक दिया और उनके पास मौजूद 30 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद शख्स लापता हो गया।