फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   father trying to kill daughter for second marriage in siddharth nagar

यूपी: दो साल की बेटी बन रही थी शादी में बाधा, पिता ने सड़क पर पटका, हालत गंभीर

Wed, 16 Dec 2020 06:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Dec 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
father trying to kill daughter for second marriage in siddharth nagar
शादी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां विवाह में बाधा बन रही मासूम बेटी को पिता ने एक बार जिंदा दफनाने और दोबारा सड़क पर पटक कर जान से मारने का प्रयास किया। सड़क पर पटकने से दो साल की बेटी के सिर में गंभीर चोटें आई। बच्ची को लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

 
घटना मोहाना थानाक्षेत्र के बर्डपुर नंबर तीन के टोला भैंसाही का है। पुलिस के मुताबिक भैंसाही निवासी चंद्रभान की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी। दो वर्ष पूर्व दंपती को बेटी हुई। बीते वर्ष पत्नी की मृत्यु हो गई। पत्नी की बरसी करने के बाद चंद्रभान दूसरी शादी का प्रयास करने लगा। जहां भी उसका रिश्ता लगता कन्या पक्ष के लोग बेटी होने का हवाला देकर मना कर देते थे। कई रिश्ते मना होने से उसे लगने लगा कि बेटी उसकी शादी में बाधा बन रही है।
विज्ञापन


सोमवार की देर शाम चंद्रभान बेटी को सड्डा पुल के पास लेकर गया। चंद्रभान ने उसे पहले बेरहमी से पीटा और सड़क पर पटक दिया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों ने बच्ची को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। बच्ची की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आठ दिन पूर्व जिंदा दफना रहा था

वहां से उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे ने बताया कि बेटी को जान से मारने के प्रयास में चंद्रभान को नागचोरी गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। वह नेपाल भागने की कोशिश में था। उसके पास से तमंचा और नशीली दवाएं भी बरामद हुई हैं। पकड़ने वाली टीम में  राजकुमार चौधरी, आरक्षी रतनदीप और छविनाथ शामिल रहे।

आठ दिन पूर्व चंद्रभान ने बेटी को बेरहमी से पीटा था। पीटने के बाद उसने बच्ची को जिंदा ही दफनाने के लिए गांव के बाहर गड्ढा खोद रहा था। इस बीच गांव के लोगों ने देख लिया और किसी तरह समझा कर बच्ची को बचाया। गांववालों ने ही बच्ची का इलाज करवाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed