फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   father set himself on fire with his two children in Gorakhpur

गोरखपुर: बाप ने अपने दो बच्चों के साथ खुद को लगाई आग, तीनों ने तोड़ा दम

Wed, 01 Dec 2021 03:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Dec 2021 03:42 PM IST
सार

मृतक शख्स पांच साल से मानसिक अवसाद में था। उसका इलाज गोरखपुर के डॉक्टर बेरी के यहां चल रहा था। स्थानीय लोगों ने अनुसार, कुछ दिन पहले उसने अपनी पत्नी घर से मारपीट कर भगा दिया था। उसने उसे भी मारपीट कर भगा दिया था।

विज्ञापन
father set himself on fire with his two children in Gorakhpur
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गीडा थाना क्षेत्र के छपिया सरया गांव में एक शख्स ने अपने दो बच्चों के साथ कमरा बंद कर आग लगा ली। आग में झुलसने से तीनों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छपिया सरया गांव निवासी मदन पुत्र लालचंद (35) ने अपने दो बच्चों अन्नपूर्णा (7) व अतुल कनौजिया (5) को कमरे में बंद करके आग लगाकर जान दे दी। गीडा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। आग लगाने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, मदन पांच साल से मानसिक अवसाद में था। उसका इलाज डॉक्टर बेरी के यहां कई साल से चल रहा है। कुछ दिन पहले ही पत्नी से अनबन हो गई थी। उसने उसे भी मारपीट कर भगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे परिवार में कमाने वाला एक छोटा भाई है जो गीडा की फैक्टरी में काम करता है। बुधवार को मदन ने घर में रखे सिलेंडर का पाइप काटकर आग लगा ली। दरवाजा भी बंद कर लिया था। तीनों बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed