{"_id":"5ebf794a8ebc3e90440d5d83","slug":"father-of-military-man-beaten-to-death-due-to-fight-on-road-dispute-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, सैन्यकर्मी के पिता की पीटकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, सैन्यकर्मी के पिता की पीटकर कर दी हत्या
Sat, 16 May 2020 10:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, खोराबार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, खोराबार (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 May 2020 10:55 AM IST
सार
- सिर पर लाठी के प्रहार से हुई मौत, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
- खोराबार इलाके के कुईंबाजार में हुई घटना, पीड़ित के बेटे ने दी तहरीर, पर केस दर्ज नहीं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
गोरखपुर के खोराबार इलाके के कुईंबाजार में रास्ते के विवाद में शुक्रवार की सुबह पीटकर सैन्यकर्मी के पिता बुद्दू यादव (60) की पीटकर हत्या कर दी गई। उनके सिर पर डंडे से प्रहार किया गया था। उधर, मारपीट और हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के एक बेटे ने तहरीर दी है मगर समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बुद्दू यादव का गांव के ही पराग यादव से रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की सुबह 9 बजे के करीब एक बार फिर रास्ते को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग एकजुट हो गए और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
इसी दौरान बुद्दू के सिर पर लाठी से दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। घरवाले स्वास्थ्य केंद्र ले गए और पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। बुद्दू का प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने एयरफोर्स अस्पताल रेफर कर दिया मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
बुद्दू का बड़ा बेटा शिशुपाल सेना में है। दूसरे बेटे धीरज ने थाने में तहरीर दी है। मृतक बुद्दू की दो शादी हुई थी। शिशुपाल पहली पत्नी का बेटा है जबकि धीरज दूसरी पत्नी का। सीओ कैंट सुमित शुक्ला का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।
बुद्दू का बड़ा बेटा शिशुपाल सेना में है। दूसरे बेटे धीरज ने थाने में तहरीर दी है। मृतक बुद्दू की दो शादी हुई थी। शिशुपाल पहली पत्नी का बेटा है जबकि धीरज दूसरी पत्नी का। सीओ कैंट सुमित शुक्ला का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।