{"_id":"5ecabec9258c4e00052f1eff","slug":"father-killed-daughters-in-santkabirnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के शोर मचाने पर बाप हुआ आग-बबूला, ईंट से वार कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के शोर मचाने पर बाप हुआ आग-बबूला, ईंट से वार कर मार डाला
Mon, 25 May 2020 12:58 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीरनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 25 May 2020 12:58 PM IST
सार
- डेढ़ साल पहले पत्नी शाहिदा खातून से हो गया था तलाक
- दोनों बेटियों को साथ लेकर रहता था जैनुल आबदीन
विज्ञापन
मौक पर पुलिस...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेलहर इलाके के बनेथू गांव में रविवार की देर शाम शोर मचाने से नाराज बाप ने ईंट से सिर पर वार कर दो मासूम बेटियों को मार डाला। घटना की सूचना पर रात साढ़े दस बजे एएसपी और एसओ मौके पर पहुंच गए और जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि बेलहर इलाके के बनेथू गांव निवासी 35 वर्षीय जैनुल आबदीन पुत्र मसूद अहमद का डेढ़ साल पहले पत्नी शाहिदा खातून से तलाक हो गया। जैनुल आबदीन के साथ उसकी दो बेटियां पांच वर्षीय मोसिबा खातून और ढाई वर्षीय अलसीबा खातून रहती थी।
विज्ञापन
रात आठ बजे के करीब दोनों मासूम बेटियां शोर मचा रही थीं। उसी से नाराज होकर पिता जैनुल आबदीन ने ईंट से सिर कूंच कर दोनों बेटियों की हत्या कर दी। पूछताछ में घटना की यही वजह आस पास के ग्रामीण बता रहे हैं।
विज्ञापन
एसओ अजय सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शवों को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।