फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   father killed daughters in santkabirnagar

बेटियों के शोर मचाने पर बाप हुआ आग-बबूला, ईंट से वार कर मार डाला

Mon, 25 May 2020 12:58 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 May 2020 12:58 PM IST
सार

  • डेढ़ साल पहले पत्नी शाहिदा खातून से हो गया था तलाक
  • दोनों बेटियों को साथ लेकर रहता था जैनुल आबदीन

विज्ञापन
father killed daughters in santkabirnagar
मौक पर पुलिस... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेलहर इलाके के बनेथू गांव में रविवार की देर शाम शोर मचाने से नाराज बाप ने ईंट से सिर पर वार कर दो मासूम बेटियों को मार डाला। घटना की सूचना पर रात साढ़े दस बजे एएसपी और एसओ मौके पर पहुंच गए और जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि बेलहर इलाके के बनेथू गांव निवासी 35 वर्षीय जैनुल आबदीन पुत्र मसूद अहमद का डेढ़ साल पहले पत्नी शाहिदा खातून से तलाक हो गया। जैनुल आबदीन के साथ उसकी दो बेटियां पांच वर्षीय मोसिबा खातून और ढाई वर्षीय अलसीबा खातून रहती थी। 
विज्ञापन


रात आठ बजे के करीब दोनों मासूम बेटियां शोर मचा रही थीं। उसी से नाराज होकर पिता जैनुल आबदीन ने ईंट से सिर कूंच कर दोनों बेटियों की हत्या कर दी। पूछताछ में घटना की यही वजह आस पास के ग्रामीण बता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ अजय सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शवों को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed