फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Father kidnapped children along with female friend in gorakhpur

BRD से गायब हुए थे भाई-बहन: पिता ने महिला मित्र के साथ मिलकर बच्चों का किया था अपहरण, पुलिस ने किया बरामद

Fri, 30 Sep 2022 03:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गुलरिहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Sep 2022 03:57 PM IST
विज्ञापन
Father kidnapped children along with female friend in gorakhpur
लापता भाई बहन बरामद हो गए। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के रैन बसेरा से लापता हुए भाई-बहन का अपहरण उनके ही पिता ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर किया था। पुलिस ने दोनों बच्चों को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बृहस्पतिवार को बच्चों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


 पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के बेतिया निवासी रेनू गौड़ और खुशबू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज में रेनू गौड़ की पत्नी प्रतिमा को इलाज के लिए परिजनों ने भर्ती कराया था। इस दौरान परिवार वाले बच्चों को लेकर रैन बसेरा में रुके हुए थे। 24 सितंबर को अचानक दोनों बच्चे लापता हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बाद में पुलिस ने प्रतिमा के ससुर की तहरीर पर उसके पति और महिला मित्र पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में बिहार रवाना की गईं थीं। इधर, आरोपी बच्चों को लेकर गोरखपुर चले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों को गिरफ्तार कर बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चों को उनकी मां को सुपुर्द कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: अब भी नहीं सुधरे तो जाएगी थानेदारी, एडीजी ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed