फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Father dies daughter injured after being hit by mini truck

कुशीनगर: मिनी ट्रक की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्री घायल

Tue, 23 Nov 2021 05:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Nov 2021 05:46 PM IST
सार

कसया-तुर्कपट्टी मार्ग स्थित खरदर पुल के पास हुआ हादसा, अमवां बुजुर्ग गांव के निवासी थे रामानंद प्रजापति।

विज्ञापन
Father dies daughter injured after being hit by mini truck
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जिले के कसया-तुर्कपट्टी मार्ग स्थित खरदर पुल के पास मंगलवार की दोपहर में मिनी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे कसया सीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद मिनी ट्रक को छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव अमवां बुजुर्ग (मठिया टोला) निवासी रामानंद प्रजापति (50) पुत्र  घरभरन प्रजापति अपनी बेटी अंजना (17) के साथ तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर पटवां गांव में एक वैवाहिक समारोह में बाइक से गए थे। वहां से मंगलवार की दोपहर में घर लौट रहे थे। जैसे ही तुर्कपट्टी मार्ग स्थित खरदर पुल के पास पहुंचे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार मिनी ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


हादसे में रामानंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री अंजना गंभीर रूप से घायल हो गई। आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल अंजना को सीएचसी कसया भेजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चालक ने हेलमेट लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कसया थाने के एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों से तहरीर लेकर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed