फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Father died and son injured during fight in two groups at deoria

यूपी: मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और भाले, एक की मौत

Mon, 12 Apr 2021 11:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Apr 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
Father died and son injured during fight in two groups at deoria
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोनाड़ी गांव में रविवार की देर रात भूसा रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष से रामचंद्र सिंह और उनके पुत्र राजू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही रामचन्द्र सिंह की मौत हो गई। जबकि घायल राजू को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सोनाड़ी गांव के पश्चिम स्थित घोठा पर रामचन्द्र सिंह और यशवंत सिंह में भूसा रखने को लेकर कहासुनी फिर मारपीट होने लगी। विवाद बढ़ता देख आसपास के लोग जुट गए। लोगों के बीच बचाव के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ।  
विज्ञापन


वहीं कुछ देर बाद दोबारा रामचन्द्र और यशवंत के परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हुआ। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि लाठी-डंडा और भाला चलने लगा। करीब आधे घंटे तक अफरा तफरी मच गई। जिसमें मौके पर ही रामचन्द्र की मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामचन्द्र की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। सीओ देवानंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हिरासत में लिए गए कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed