फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   father commits suicide after daughter Live in lover at Gorakhpur

मोहब्बत का अंजाम: लिव इन में रही बेटी फिर प्रेमी से बात करने पर अड़ी, नाराज पिता ने की खुदकुशी

Tue, 01 Aug 2023 10:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो ब्रह्मपुर (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो ब्रह्मपुर (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Aug 2023 10:15 AM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि बेटी के लिव इन रिलेशनशिप में रहने से पिता परेशान थे। इसी से आहत होकर खुदकुशी की है। मामले की जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
father commits suicide after daughter Live in lover at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में झंगहा इलाके के एक गांव में बेटी के लिव इन रिलेशनशिप में रहने से नाराज पिता ने रविवार की रात जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि बेटी कुछ दिन गांव के ही युवक के साथ जयपुर में रहकर लौटी थी। पिता ने उसे रिश्ते को तोड़ने के लिए समझाया भी था।

विज्ञापन


इसी बीच बेटी फिर से युवक से बातचीत करने लगी। पिता ने मोबाइल पर बातचीत करते हुए पकड़ने के बाद दोबारा रिश्ता जोड़ने पर नाराजगी जताते हुए बेटी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बेटी घर से जाने लगी तो पिता ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: झोपड़ी में सोए युवक को जिंदा जलाकर मार डाला, जमीन को लेकर था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मपुर निवासी 55 वर्षीय रामचंद्र मद्देशिया की बेटी का गांव के ही एक युवक से चार साल पहले प्रेम संबंध हो गया था। वह युवक के साथ जयपुर भी चली गई थी। कुछ दिनों तक रहने के बाद पंचायत हुई और फिर युवती लौट आई। लेकिन अब वह फिर युवक से बातचीत करने लगी थी। इस बात का शक पिता को हो गया था। रविवार को मोबाइल फोन पर बेटी को दोबारा जयपुर के युवक से बातचीत करते हुए पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें: सरयू, राप्ती और रोहिन नदी का बढ़ा जलस्तर, आज दिखेगा असर
 

नाराज पिता ने बेटी को थप्पड़ मार दिया। इस बात से नाराज बेटी घर से निकल गई और पिता ने सदमे में घर में रखा जहर खा लिया। मुंह से झाग निकलने के बाद बेटा आनन-फानन आसपास के लोगों की मदद से उन्हें लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। बेटे ने हत्या का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: मनीष गुप्ता हत्याकांड: नामजद पांचों पुलिसकर्मियों को मिली तैनाती, व्यापारी की हत्या में बनाए गए थे आरोपी

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि बेटी के लिव इन रिलेशनशिप में रहने से पिता परेशान थे। इसी से आहत होकर खुदकुशी की है। मामले की जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed