{"_id":"61103a928ebc3e78e16a4088","slug":"father-alleges-wife-got-son-daughter-saying-brd-gorakhpur-city-news-gkp4049137139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता का आरोप: पत्नी को बेटा हुआ, बीआरडी कह रहा बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता का आरोप: पत्नी को बेटा हुआ, बीआरडी कह रहा बेटी
Mon, 09 Aug 2021 10:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
BRD medical college
- फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर के जटहा थाना क्षेत्र के कटाई, भरपुरवां के रहने वाले शेषनाथ ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज चौकी को तहरीर दिया है। जिसमें आरोप लगाया है कि मेरी पत्नी को बेटा हुआ था, लेकिन बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू हॉस्पिटल के डॉक्टर बेटी देकर घर जाने को कह रहे हैं। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए।
तहरीर में शेषनाथ ने बताया कि है कि उनकी पत्नी को सात अगस्त की सुबह में पांच बजे दर्द हुआ तो इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। आरोप है कि उसी दिन सुबह नौ बजकर 12 मिनट पर ऑपरेशन से बेटा पैदा हुआ। उस वक्त भाभी लक्ष्मी देवी पत्नी बृजेश मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने खुद देखा कि बेटा था। बेटा होने के बाद उसका इलाज भी शुरू हुआ।
इस बीच दो बजे के बाद अचानक एक बच्चे से संबंधित जांच के लिए एक कागजात दिया गया। कागजात मिलने के बाद इमरजेंसी में गए तो अंदर से बताया गया कि लड़की है। इसके बाद लोगों ने लड़के से संबंधित मेडिकल के सारे कागजात छीन लिए और गाली देते हुए मारने की धमकी दी। आरोप है कि लड़की देकर जबरदस्ती मेडिकल कॉलेज से जाने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज इंचार्ज गौरव कन्नौजिया ने बताया कि रिकॉर्ड में बेटी दर्ज है। कागजात भी देखे गए हैं। कागजात में भी बेटी पैदा होने की बात है। नेहरू हॉस्पिटल के एसआईसी डॉ. राजेश राय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। गायनी विभाग से मामले को पता किया जाएगा।