फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Farmers will meet CM in Janata Darshan

Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम से मिलेंगे किसान

Sun, 10 Sep 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 10 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers will meet CM in Janata Darshan
गोरखपुर/भटहट। जंगल कौड़िया-जगदीशपुर फोरलेन रिंग रोड से प्रभावित किसान सीएम योगी आदित्यनाथ से जनता दर्शन में मुलाकात कर अपनी मांग रखेंगे। किसानों का कहना है कि उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी जबरन समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कराना चाहते हैं। इसके लिए किसान राजी नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


जंगल कौड़िया-जगदीशपुर फोरलेन रिंग रोड के लिए 26 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है। इन गांवों में जाकर एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण), एसएलओ (विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी) और राजस्वकर्मी लोगाें से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने को कह रहे हैं, लेकिन उचित मुआवजा की मांग को लेकर किसान इससे इंकार कर रहे हैं। जबकि पूर्व में जब किसानों ने सीएम से मुलाकात की थी तब उन्होंने लोगों को उचित मुआवजा देने को कहा था। किसानों ने अपना आर्बिट्रेशन (न्यायिक मध्यस्थता) भी दाखिल करा दिया है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि उचित मुआवजे की मांग को लेकर दोबारा सीएम से मुलाकात की जाएगी। उनके गोरखपुर आने पर जनता दर्शन में जाकर अपनी बात रखी जाएगी ताकि लोगों को उचित मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed