{"_id":"6a36f2974b2d0ed03a0abab3","slug":"farmers-who-are-not-receiving-the-samman-nidhi-should-complete-their-kyc-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1360251-2026-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गोरखपुर में 4.30 लाख किसानों के खाते में भेजी गई 86 करोड़ की सम्मान निधि, 23वीं किस्त भेजी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोरखपुर में 4.30 लाख किसानों के खाते में भेजी गई 86 करोड़ की सम्मान निधि, 23वीं किस्त भेजी गई
Sun, 21 Jun 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:35 AM IST
सार
योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति चार माह पर दो हजार रुपये की वित्तीय मदद दी जाती है। इस समय सम्मान निधि पाने वाले सर्वाधिक किसान सदर तहसील के हैं। उनकी संख्या 92,734 है। उसके बाद खजनी तहसील में 77,792, गोला के 58,774, चौरीचौरा के 56,277, कैंपियरगंज के 53,858 बांसगांव के 47,455 व सहजनवां के 43,341 किसानों को सम्मान निधि दी गई है।
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के रूप में 86 करोड़ की धनराशि किसानों के खाते में शनिवार को ट्रांसफर कर दी गई। इसके तहत जिले के 4,30,231 किसानों के खाते में यह धनराशि पहुंच गई।
विज्ञापन
उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने कहा कि जिन किसानों के खाते में यह धनराशि नहीं पहुंची है उनकी केवाईसी नहीं हुई होगी या जमीन संबंधी कागजात में कुछ कमी रही होगी। उसे सही कराने के बाद रुकी हुई धनराशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति चार माह पर दो हजार रुपये की वित्तीय मदद दी जाती है। इस समय सम्मान निधि पाने वाले सर्वाधिक किसान सदर तहसील के हैं। उनकी संख्या 92,734 है। उसके बाद खजनी तहसील में 77,792, गोला के 58,774, चौरीचौरा के 56,277, कैंपियरगंज के 53,858 बांसगांव के 47,455 व सहजनवां के 43,341 किसानों को सम्मान निधि दी गई है।
विज्ञापन