फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Farmers' problems will be solved in one click

Gorakhpur News: एक क्लिक में होगा किसानों की समस्याओं का समाधान

Tue, 13 Jun 2023 09:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers' problems will be solved in one click
-गोविवि के कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान ने विकसित किया ऐप
विज्ञापन

-कृषि संस्थान करीब 500 किसानों का तैयार कर रहा डाटा बैंक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। किसानों को अपनी फसलों से जुड़ी समस्या या बीमारी के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। एक क्लिक में गोविवि का कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान उनकी समस्याओं का समाधान करेगा। इसके लिए वह एक ऐप डेवलप कर 500 किसानों का डाटा बैंक तैयार कर रहा है। किसान ऐप पर फसल की फोटो या लिखकर भेजकर नि:शुल्क निदान पा सकेंगे।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में संचालित कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान छात्रों को पढ़ाने के साथ किसानों को जागरूक करने और उनकी समस्याओं के निदान को लेकर काम कर रहा है। उसने किसानों से जुड़ी समस्याओं के साथ उनकी फसलों में लगने वाले रोग के प्रति जागरूक करने के लिए ऐप तैयार किया।
विज्ञापन

इस ऐप में किसान अपनी समस्या लिख भेजेंगे या फिर फसल में लगने वाले रोग की फोटो खिचकर भेजेंगे, इस पर कृषि संस्थान से जुड़े विशेषज्ञ समस्या का ऑनलाइन निदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए कृषि संस्थान किसानों का नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि का डाटा जुटाने में लगा है। संस्थान करीब 500 किसानों का डाटा तैयार कर ऐप पर लोड करेगा। अबतक 200 किसानों का डाटा बैंक तैयार कर लिया है।

कोट...
किसानों को जागरूक करने एवं उनकी फसलों में लगने वाले रोग आदि के निदान के लिए संस्थान ने ऐप तैयार किया है। ऐप से जुड़े किसान रोगग्रस्त फसल की फोटो या लिखकर भेजेंगे तो उन्हें नि:शुल्क सलाह एवं उपचार का तरीका बताया जाएगा। इसके लिए किसानों का डाटा बैंक तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसका लाभ किसानों को मिलने लगेगा।

- डॉ. अलीमुल इस्लाम, सहायक आचार्य कृषि प्रसार विभाग, गोविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed