यूपी: स्ट्रॉबेरी की खेती कर तरक्की की इबारत लिख रहा ये किसान, पंजाब से मंगाए थे पौधे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर ब्लाक के मठिया ईदु निवासी वीरेंद्र चौरसिया अभी तक टमाटर और बैगन, मटर सहित अन्य खेती करते थे, उन्हें ठीक-ठीक मुनाफा भी हो रहा था। लेकिन वीरेंद्र अपनी खेती को ही रोजगार बनाना चाहते है इसलिए अब वो स्ट्रॉबेरी की खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने का ख्याल उनके मन में आया हैं। उनकी माने तो इस नए तरह की खेती में लाभ कई गुना बढ़ जाता है।
वीरेंद्र चौरसिया ने बताया कि पिछले दिनों भ्रमण के दौरान स्ट्रॉबेरी की खेती के बारे में जानकारी मिली तो मैंने पिछले वर्ष अपनी थोड़ी सी जमीन पर स्ट्रॉबेरी लगाई थी। हालांकि कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के कारण अच्छा मुनाफा नहीं हो पाया था।
इस बार 15 डिस्मिल जमीन में करीब तीन हजार स्ट्रॉबेरी के पौधे पंजाब से मंगाकर लगाए हैं। जिनकी कीमत करीब 30 हजार रुपये लगभग हैं। यह पौधे अच्छे प्रजाति के हैं। इस बार फसल को देखकर लग रहा है कि मेहनत का फल अधिक मीठा होगा। पौधों में फूल भी लगना शुरू हो गया है जिससे पैदावार भी बेहतर होने की उम्मीद है।
स्वादिष्ट के साथ पौष्टिक होता है स्ट्राबेरी
स्ट्रॉबेरी का फल काफी स्वादिष्ट के साथ पौष्टिक भी होता है। फल काफी आकर्षक भी दिखता है। मार्केट में इसे प्लास्टिक में बंद करके पैकेट बना भेजते है। जो काफी आकर्षक लगता है। यह फल स्वादिष्ट के साथ पौष्टिक से भरपूर होता है। पौधो में फल भी अच्छे आ रहे हैं।
खेत से ही बिक जाएगा स्ट्रॉबेरी
प्रगतिशील किसान वीरेंद्र चौरसिया ने बताया कि परंपरागत खेती टमाटर, गोभी, मटर, बैगन, आलू सहित अन्य सब्जी बड़े पैमाने पर होती हैं। लेकिन स्ट्रॉबेरी तैयार हो जाने के बाद उसे खुद बाजार ले जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। दुकानदार खुद खेत से ही उठा ले जाते हैं और बाजार में अच्छे भाव से बेंचते हैं। मुझे तीन हजार पौधे में करीब दो लाख रुपये के करीब मुनाफा होने की उम्मीद है।