फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Farmer lost Rs 1.6 crore after falling into cyber trap in Gorakhpur, filed complaint in cyber police station

Gorakhpur News: अधिक की चाह में 1.65 करोड़ रुपये डूबे, सरकार ने इसलिए दिेया था करोड़ों रुपये का मुआवजा

Wed, 10 Apr 2024 05:49 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 10 Apr 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Farmer lost Rs 1.6 crore after falling into cyber trap in Gorakhpur, filed complaint in cyber police station
साइबर फ्रॉड - फोटो : सोशल मीडिया

गीडा थाना क्षेत्र के किसान के साथ एक करोड़ 65 लाख रुपए की ठगी हो गई। दो साल पहले औ्रद्यौगिक क्षेत्र गीडा में जमीन निकलने पर किसान को करोड़ों रुपए मुवावजा मिला था। पैसे को बढ़ाने के चक्कर में वह फर्जी इंश्योरेंस कंपनी के जाल में फंसकर दो साल में डेढ़ करोड़ से अधिक करम गंवा दी।

विज्ञापन


जब वह पैसा निकालने गया, तब पता चला कि वह ठगी का शिकार हुआ है। इसके बाद उसने सोमवार को साइबर अपराध थाने में तहरीर दी है।

गीडा इलाके 56 वर्षीय किसान भानू पाण्डेय ने तहरीर ने तहरीर दी है। भानू ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में उसे एक जमीन का करोड़ों रुपए मुवावजा मिला था, जिसके बाद उसने प्राइवेट बैंक में एक लाख और सात लाख रुपए का इंश्योरेंस करवाया। इसके बाद उसके नंबरों पर कई कॉल आने लगी।
विज्ञापन


उसे बताया गया कि वह बैंक से बोल रहे हैं अगर वह 56 लाख रुपए का प्लान में पाॅलिसी करवाता है तो उसे आगे चलकर 90 लाख रुपए मिलेंगे। जो उसके बुढ़ापे का सहारा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भानू ने पुलिस को बताया कि उसने पॉलिसी करवा ली। इसके बाद वह ऑनलाइन कभी 5 लाख तो कभी 6 लाख रुपए उसमे जमा करता रहा। भानू के अनुसार वर्ष 2022 अक्टूबर माह से लगाए फरवरी 2024 तक उसने कुल एक करोड़ 65 लाख रुपए जमा कर दिए।

इसी बीच वह पैसा निकालने बैंक गया तो पता चला कि वह पैसा कहीं और जमा कर रहा था। वहीं प्राइवेट बैंक में उसने जो एक लाख और 6 लाख रुपए की पॉलिसी करवाई थी, वह भी शर्तों के अनुसार पैसा नहीं जमा करने की वजह से डूब गया।

पहले आ चुके ऑनलाइन ठगी के मामले
रिटायर्ड जज से दस लाख की ठगी
सिविल लाइन इलाके रिटायर्ड जज के पास वर्ष 2024 फरवरी माह में एक कॉल आई। काॅल करने वाले ने बताया कि आपका लड़का बलत्कार के केस में पकड़ा गया। जल्दी से पैसा भेजिए वरना काउंटर कर दिया जाएगा।

इसके बाद वह बाहर रहकर तैयारी कर रहे बेटे को कॉल किया तो उसका फोन नहीं मिला। इसके बाद वह जल्दबाजी में डरकर 10 लाख रुपए भेज दिए। बाद में जब उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है, तब उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पीएनबी बैंक मैनेजर से 70 लाख की ठगी
जनवरी 2024 में पीएनबी के बैंक मैनेजर के साथ 70 लाख रुपए की ठगी का मामला साइबर थाने पहुंचा। बैंक मैनेजर ने बताया कि वह शेयर मार्केट में पैसा लगाते थे। इसी दौरान ऑनलाइन एक ब्रोकर से बातचीत शुरू हुई। ब्रोकर ने बैंक मैनेजर को पहले लाखों रुपए का फायदा कराया। फिर कहकर 70 लाख रुपए जमा कराया और फुर्र हो गया। परेशान हाल बैंक मैनेजर ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।


एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने बताया कि पीड़ित किसान मेरे पास आया था। उकसा शिकायत पत्र साइबर अपराध थाने भेज दिया है। शिकायत की जांच कर एफआईआर दर्ज की जाएगी। पीड़ित की डूबी रकम वापस दिलाने का पुलिस टीम प्रयास कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed