{"_id":"644ed74e97ee96f84605e017","slug":"farmer-dies-due-to-uncontrolled-bolero-collision-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-147893-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से किसान की मौत
Mon, 01 May 2023 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 01 May 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
जगतबेला (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के मजनू चौकी के कालेसर कौड़िया फोरलेन पर जमुआड़ गांव के पास रविवार रात तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची मजनू चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा जमुआड़ निवासी अर्जुन निषाद पुत्र ओरी उम्र लगभग 45 वर्ष राप्ती नदी के किनारे परवल की खेती कर उसकी देखभाल करते थे। रविवार की रात लगभग 8:30 बजे अपने खेत से खाना खाने अपने घर जा रहे थे। कालेसर कौड़िया फोरलेन को पार कर ही रहे थे कि दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने ठोकर मार दी और वहां से फरार हो गया। ठोकर लगने से अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग व ग्रामीण घायल को मेडिकल कॉलेज लेकर जाने लगे। इसी बीच घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सावित्री एवं एक बेटी, दो बेटा छोड़ गए हैं। बेटी एवं एक बेटे की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन