{"_id":"5fe182158ebc3e3f51781768","slug":"farmer-died-due-to-tractor-trolley-falls-in-drain-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: कोहरे के कारण नाले में गिरी ट्रैक्टर ट्राली, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: कोहरे के कारण नाले में गिरी ट्रैक्टर ट्राली, किसान की मौत
Tue, 22 Dec 2020 11:23 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार की देर रात चीनी मिल से लौट रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर छोटी गंडक नाले में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्राली से चीनी मिल में गन्ना गिरा कर देर रात में किसान लौट रहा था। इस दौरान घने कोहरे के कारण महराजगंज जनपद के थाना कोठीभार व खड्डा थाना के सीमा को विभाजित करने वाली छोटी गंडक नाले में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें दबकर किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान इल्ताफ पुत्र अलीम निवासी भागलपुर (नौकाटोला) थाना खड्डा के रूप में की। वहीं जानकारी मिलने पर मौके पक पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन