फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   farmer communicating with PM Modi and told his old story

पीएम मोदी से इस किसान ने बयां किया अपना दर्द, बोला- 'इस वजह से साहूकारों के कर्ज से मिली मुक्ति'

Sat, 26 Dec 2020 02:27 PM IST
vivek shukla संजय कुमार पांडेय, महराजगंज।
संजय कुमार पांडेय, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Dec 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
farmer communicating with PM Modi and told his old story
पीएम मोदी से संवाद करते किसान रामगुलाब। - फोटो : अमर उजाला।

सरकार की योजनाओं से किसानों का भविष्य संवर रहा है। यही कारण है कि किसान परंपरागत खेती से हटकर कुछ अलग भी करने लगे हैं। महराजगंज जिले में नारंगी शकरकंद की खेती करने वाले किसान उन्नति की ओर अग्रसर हैं। उन्हीं किसानों में वनटांगिया गांव बरगदवा राजा के रहने वाले रामगुलाब का नाम सर्वोपरि है। शुक्रवार को इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ऑनलाइन संवाद किया। इनका हाल जानने के बाद पीएम ने खेतीबाड़ी के बारे में जानकारी लेकर उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन

 
शुक्रवार का दिन किसान रामगुलाब के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया। संवाद के बाद रामगुलाब ने बताया कि पहले खेती के दौरान बहुत परेशानी होती थी। साहूकार से कर्ज लेकर खेती करनी पड़ती थी।
विज्ञापन


आमदनी बढ़ाने के लिए बटाई पर खेती की, कामयाबी नहीं मिली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिलनी शुरू हुई तो समस्याएं दूर होती चली गईं। छोटी-मोटी जरूरत सम्मान निधि की रकम से पूरी हो जाती है। ऐसे में साहूकार से कर्ज लेने से मुक्ति मिल गई। संवाद के दौरान ये बातें पीएम को बताई तो उन्होंने उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छह किस्तों में 12 हजार की रकम मिली है। परंपरागत खेती छोड़कर शकरकंद की खेती से किस्मत ही बदल गई। किसान क्रेडिट कार्ड भी बना है। इससे जरूरत पर रकम मिल जाती है। प्रधानमंत्री से बात कर बहुत अच्छा लगा। मन में बहुत इच्छा थी कि प्रधानमंत्री से बात करने का मौका मिलता, शकरकंद की खेती करने के बाद यह भी इच्छा पूरी हो गई।
 
 

कंपनी से करार होने के बाद मिला लाभ

किसान रामगुलाब ने बताया कि पहले धान-गेहूं व सब्जी की खेती करते थे। अब नारंगी शकरकंद की खेती कर रहे हैं। इसमें अच्छी आय है। पहले शकरकंद की खेती में 12 से 15 हजार ही मिलता था। कंपनी ने अनुबंध किया तो आय बढ़ गई। अब 25 हजार की आय होती है।
 
डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने बताया कि किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वन ग्राम में शकरकंद की खेती से किसान उन्नति की ओर अग्रसर हैं। शासन की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाएं किसानों को दी जा रही हैं।
 
सांसद पंकज चौधरी ने बताया कि सरकार की योजनाओं से किसानों की आय बढ़ी है। उन्नत किस्म के बीज, उर्वरक समेत अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। यही कारण है कि वन ग्राम के किसान शकरकंद की खेती की आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी किसानों के हित के प्रति गंभीर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed