{"_id":"65c6923e9b012248ba0ba4e5","slug":"farewell-to-12th-class-students-in-kendriya-vidyalaya-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-460997-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: केंद्रीय विद्यालय में 12वीं के विद्यार्थियों की हुई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: केंद्रीय विद्यालय में 12वीं के विद्यार्थियों की हुई विदाई
विज्ञापन
गोरखपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक वायुसेना में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई एवं शुभाशीष समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य बी पांडेय ने सभी छात्रों को गोल्डन जुबली स्मारक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। वरिष्ठ शिक्षक बलिराम, डॉ. देश दीपक त्रिपाठी और विपुल कुमार ने परीक्षा के लिए मार्गदर्शन एवं शुभाशीष प्रदान किया। 11वीं के छात्रों ने अपने वरिष्ठ छात्रों को विदाई देते हुए गीत, नृत्य और संगीतपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
छात्र परिषद के अध्यक्ष अवनीश मिश्र ने विद्यालय से जुड़ी अपनी भावपूर्ण स्मृतियों को साझा किया और छात्र परिषद के दायित्वों को हस्तांतरित करते हुए प्रतीक रूप में मशाल, विद्यालय ध्वज और बैज अगली कक्षा को सौंपा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मंच संचालन वीर बहादुर और फलक सिंह और धन्यवाद ज्ञापन सानिया राय ने किया। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय में पाठ्य सहगामी गतिविधि विभाग के समन्वयक अमित कुमार सिंह के द्वारा किया गया। संवाद