चर्चित चौरीचौरा शोहदों से बदनाम: किशोरी से छेड़खानी, बचाने आई बुआ की साड़ी खींची
बीती पांच जुलाई की सुबह आठ बजे तीन शोहदों ने 14 वर्षीय किशोरी को अकेला पाकर छेड़खानी की। किशोरी को बचाने को उसकी बुआ दौड़ीं तो शोहदों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। उनकी साड़ी खींचकर अश्लील हरकतें कीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंग्रेजों के जमाने में किसानों के आंदोलन से चर्चित हुआ चौरीचौरा इलाका आज शोहदों की लफंगई से बदनाम हो रहा है। इसी क्षेत्र के एक गांव में बीती पांच जुलाई की सुबह आठ बजे तीन शोहदों ने 14 वर्षीय किशोरी को अकेला पाकर छेड़खानी की। किशोरी को बचाने को उसकी बुआ दौड़ीं तो शोहदों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। उनकी साड़ी खींचकर अश्लील हरकतें कीं।
दबंग लफंगों के खौफ और लोकलाज के डर से महिला ने पहले तो शिकायत नहीं की, लेकिन रविवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस, तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ऐसी घटनाएं आए दिन हो रही हैं। बुधवार को घर में घुसकर दबंगों के छेड़खानी करने का भी केस दर्ज किया गया है।
तीनों आरोपियों में से एक, महिला के ही गांव का रहने वाला है, जबकि दो उसके रिश्तेदार हैं। महिला ने तहरीर में लिखा है कि भतीजी उनके घर आई थी। पांच जुलाई की सुबह वह मड़ई के पास खड़ी थी। इसी बीच पड़ोस का एक युवक, भतीजी से अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी करने लगा। भतीजी के शोर मचाने पर युवक के दो रिश्तेदार भी आ गए। शोर सुनकर वह भी मौके पर पहुंचीं।
उन्हाेंने आरोपी युवक को पकड़ लिया। आरोपी के दोनों रिश्तेदार उसे छुड़ाने लगे। इसी बीच दोनों ने उनकी साड़ी खींच ली और उनके साथ भी अश्लील हरकत करने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए तो तीनों आरोपी फरार हो गए।
महिला ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट भी की गई। महिला की तहरीर पर पुलिस, आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और पाॅस्को समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें: प्रेमी से मिलने के लिए किशोरी ने घरवालों के खाने में मिलाया नशीला पदार्थ, एक झटके में खुल गई पोल
हाल के दिनों में हुईं घटनाएं
- 19 जून 2023: शाहपुर इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी विकास गुप्ता को जेल भेजा गया।
- 24 जून 2023: चिलुआताल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी राहुल यादव को जेल भेजा गया।
- 24 जून 2023: झंगहा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में संतोष कुमार को जेल भेजा।
- 24 जून 2023: किशोरी से छेड़खानी व थाने के पास पिता को घेरने के आरोपियों को जेल भेजा गया।
- 24 जून 2023: रामगढ़ताल पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में सुनील को जेल भेजा
- 24 जून 2023: महिला यात्री का नंबर लेकर अश्लील संदेश भेजने वाले को जेल।
- 25 जून 2023: चिलुआताल में घर में घुसकर छेड़खानी के आरोपी सुहेल खान को जेल भेजा गया।
- 25 जून 2023: गगहा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को जेल भेजा गया।
- 25 जून 2023: महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को राजघाट पुलिस ने जेल भेजा।
- 26 जून 2023: तिवारीपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी मजीद को जेल भेजा गया।
- 26 जून 2023: कैंपियरगंज पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को जेल भेजा।
- 27 जून 2023: राजघाट पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी खुर्शीद हाशमी को जेल भिजवाया।
- 27 जून 2023: चिलुआताल पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी अमरनाथ निषाद को जेल भिजवाया
- 27 जून 2023: राजघाट में नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी रणवीर रस्तोगी को जेल भेजा गया।
- 29 जून 2023: राजघाट पुलिस ने छेड़खानी व अश्लील फोटो वायरल करने के आरोपी रोहिल को जेल भेजा गया।
- 30 जून 2023: झंगहा में दुष्कर्म करने के आरोपी नीरज राजभर को जेल भेजा गया।
- 01 जुलाई 2023: चिलुआताल पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी विनय को जेल भेजा।
- 01 जुलाई 2023: पीपीगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया।
- 01 जुलाई 2023: झंगहा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में जितेंद्र यादव को जेल भेजा।
- 02 जुलाई 2023: पीपीगंज पुलिस ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में तीन को जेल भेजा।
- 03 जुलाई 2023: चिलुआताल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी शिव कुामर शर्मा को जेल भेजा गया।
- 03 जुलाई 2023: पिपराइच पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया।
- 03 जुलाई 2023: गगहा पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी पप्पू को जेल भेजा।
- 05 जुलाई 2023: रामगढ़ताल पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी आनंद यादव को गिरफ्तार किया।
- 07 जुलाई 2023: गुलरिहा में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा गया।
- 08 जुलाई 2023: चौरीचौरा में घर में घुसकर मारपीट व छेड़खानी के आरोपियों पर केस दर्ज किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.