{"_id":"6aac537b2e82d3f5a3094f4e","slug":"family-visits-hospital-for-daughters-surgery-jewelry-and-cash-stolen-from-home-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1454554-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बेटी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल गए परिजन, घर से गहने व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बेटी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल गए परिजन, घर से गहने व नकदी चोरी
विज्ञापन
गोला। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में बुधवार को बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवर और 40 हजार रुपये नकद उठा ले गए। परिवार के सभी सदस्य बेटी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल गए थे।
वार्ड संख्या 12 निवासी रमेश चंद ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री प्रीति का बुधवार को कस्बे के एक निजी अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन हुआ था। इसके चलते परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में मौजूद थे, और मकान में कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला काटकर घर में प्रवेश किया। इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार यादव ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।