फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Family members questioned in Divya's death case, letter written to drug inspector

Gorakhpur News: दिव्या की मौत के मामले में परिजनों से पूछताछ, ड्रग इंस्पेक्टर को लिखा पत्र

Tue, 03 Mar 2026 10:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 03 Mar 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Family members questioned in Divya's death case, letter written to drug inspector
- मेडिकल स्टोर संचालक की ओर से बच्ची को इंजेक्शन लगाने के बाद हो गई थी मौत
विज्ञापन



उरुवा बाजार। मुख्य चिकित्साधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेपी त्रिपाठी ने मंगलवार को बांसगांव थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव निवासी दिव्या की मौत के कारणों को लेकर उसके माता-पिता से गहन पूछताछ की। चूंकि मामला मेडिकल स्टोर से जुड़ा बताया जा रहा है, इसलिए जांच के लिए ड्रग इंस्पेक्टर को पत्र भेजा गया है।
डॉ. त्रिपाठी ने दिव्या की बीमारी के संबंध में उसकी मां शशिकला और पिता दिनेश से जानकारी ली। मां ने बताया कि उनकी नौ वर्षीय बेटी दिव्या को एक-दो दिन से हल्का बुखार था। रविवार को वह दवा लेने एसएन मेडिकेयर, जौहराबाद माल्हनपार गई थीं। मां का आरोप है कि वह दवा मांग रही थीं लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक अरुण ने जल्द ठीक होने की बात कहकर दिव्या को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद बच्ची के मुंह से झाग निकलने लगा और थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

डॉ. त्रिपाठी ने माता-पिता के स्वास्थ्य की भी जांच की। दोनों सदमे में थे, जिनकी काउंसलिंग कर आवश्यक सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही कहा कि बिना डॉक्टर की पर्ची के दवा देना या इंजेक्शन लगाना मेडिकल स्टोर संचालक के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed