फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Family members created ruckus in CHC premises over death of newborn

Gorakhpur News: नवजात की मौत पर सीएचसी परिसर में परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 10 Nov 2025 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Family members created ruckus in CHC premises over death of newborn
रतनपुर सीएचसी पर नवजात शिशु की मौत के बाद प्रदर्शन करते परिजन व ग्रामीण।
परसामलिक। नौतनवा थाना क्षेत्र के रतनपुर सीएचसी पर प्रसव के बाद शनिवार की देर रात नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहरगड्डी टोला छितवनिया निवासी विद्या कन्नौजिया 27 की शनिवार की रात प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि लगभग 12 बजे नार्मल डिलीवरी हुई।
विज्ञापन

स्टाप नर्स ने बताया कि नवजात शिशु को ऑक्सीजन की आवश्यकता है। आरोप है कि सिलिंडर में ऑॅक्सीजन नहीं होने पर भी पाइप लगाया गया जिसकी वजह से नवजात की हालत हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने नौतनवा के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवा से वापस लौटकर परिजन रतनपुर सीएचसी पहुंच कर चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के पहले और बाद में भी कोई डाॅक्टर देखने नहीं आया। परिजनों ने रतनपुर सीएचसी के अधीक्षक व चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
नौतनवा थानाध्यक्ष पुरूषोतम राव का कहना है कि हंगामे की सूचना पर पुलिस गई थी। परिजनों को समझा बुझाकर शव को परसामलिक पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed