{"_id":"65f8a35410ea15206106c616","slug":"family-members-beaten-up-for-objecting-to-molestation-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-501322-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छेड़खानी का उलाहना देने पर परिजनों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छेड़खानी का उलाहना देने पर परिजनों को पीटा
विज्ञापन
- चिलुआताल इलाके की घटना, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चिलुआताल (गोरखपुर)। चिलुआताल इलाके में रविवार को 14 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी और विरोध करने पर परिजनों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने अपने पांच-छह परिचितों के साथ घर पर चढ़कर मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, किशोरी रविवार को घर से बाजार की ओर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में युवक ने हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत की। वह किसी तरह से बचकर घर गई और मां को घटना की जानकारी दी। गांव का मामला होने की वजह से मां तत्काल आरोपी के घर उलाहना लेकर पहुंच गई। उसने शिकायत की और फिर घर आते समय युवक भी रास्ते में मिल गया। उससे भी मां ने पूछ लिया। फिर विवाद होने लगा। किसी तरह से मां बेटी घर वापस लौटीं। आरोप है कि घर आने के कुछ देर बाद युवक अपने परिचितों के घर पर आ गया और किशोरी की मां, चाचा व चाची की पिटाई कर दी। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
.........
युवती से छेड़खानी करने पर केस दर्ज
पिपराइच। खोराबार थाना क्षेत्र निवासी युवती के तहरीर पर पिपराइच थाना के ग्राम चकजलाल निवासी जसवीर के खिलाफ पुलिस ने छेड़खानी व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। युवती ने दी गई तहरीर में लिखा है कि छह महीने पहले वह पिपराइच के करमहां गांव अपनी मौसी के घर शादी में गई थी। आरोप है कि इस दौरान युवक ने जबरन मोबाइल नंबर मांगने का दबाव बनाया। नंबर न देने के बावजूद उसे कहीं से युवती का नंबर प्राप्त कर लिया और फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं आए दिन भद्दी गालियां दे रहा है।
विज्ञापन
......
झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को जेल भेजा
खोराबार। एम्स थाना पुलिस ने सोमवार को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी की पहचान कुशीनगर के विशुनपुर खुर्द निवासी जगदीश शर्मा के रूप में हुई है।