फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Family devastated by the death of the breadwinner; future of three daughters in jeopardy.

Gorakhpur News: कमाने वाले की मौत से उजड़ा परिवार तीन बेटियों के भविष्य पर संकट

Thu, 17 Sep 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Family devastated by the death of the breadwinner; future of three daughters in jeopardy.
उनवल। परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे अंडा-बिरयानी विक्रेता अर्जुन यादव (46) की अचानक मौत से घर का सहारा छिन गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया। बेटे का शव देखकर बूढ़ी मां बेसुध हो गईं, जबकि तीनों बेटियां मुस्कान, पायल और तीन वर्षीय बेटी पिता को खोने के गम में रोती रहीं। परिवार के सामने अब अपनों को खोने के दुख के साथ ही रोजमर्रा का खर्च चलाने और बेटियों के भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

करीब 20 वर्ष पहले पिता सतई के निधन के बाद अर्जुन ने परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर संभाली थी। अंडा-बिरयानी की दुकान चलाकर वह घर का खर्च चलाते थे। उनकी पहली पत्नी का करीब 10 वर्ष पहले निधन हो गया था। पहली पत्नी से दो बेटियां मुस्कान, पायल हैं। बाद में तीन साल बाद अर्जुन ने दूसरी शादी सरोज से की थी, जिससे तीन वर्ष की एक बेटी है। दूसरी पत्नी सरोज अधिकतर मायके में रहती हैं।
विज्ञापन

दुकानदार की बुजुर्ग मां के मुताबिक, मृतक परिवार का प्रमुख कमाने वाला सदस्य था। उसकी आय से ही घर की जरूरतें पूरी होती थीं। अचानक उसके चले जाने से बूढ़ी मां और पत्नी सरोज के सामने परिवार चलाने की चुनौती खड़ी हो गई है। वहीं तीनों बेटियों की पढ़ाई, परवरिश और भविष्य को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। बुधवार को शव घर पहुंचा तो आंगन में मातम छा गया। मां और बेटियों का विलाप सुनकर आसपास मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। ग्रामीणों ने परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जिस व्यक्ति की कमाई से परिवार का चूल्हा जलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed