फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Families of 31 railway workers living in shadow of death

गोरखपुर: मौत के साए में रह रहे 31 रेलकर्मियों के परिवार, जर्जर हो चुकी है कॉलोनियां

Wed, 19 Jan 2022 01:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Jan 2022 01:53 PM IST
सार

पूवोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने कहा कि जटेपुर रेलवे कॉलोनी में जर्जर आवास में कर्मचारी रह रहे हैं। कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। कॉलोनी में कई आवास खाली पड़े हैं

विज्ञापन
Families of 31 railway workers living in shadow of death
गोरखपुर जटेपुर रेलवे कॉलोनी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में जटेपुर रेलवे कॉलोनी में 31 रेलकर्मियों के परिवार जर्जर हो चुके आवास में हर पल मौत के साए में जी रहे हैं। रेल प्रशासन ने आवास खाली करने के लिए दो महीने पहले रेलकर्मियों को पत्र भी भेजा है। रेलकर्मियों का कहना है कि कॉलोनी में अच्छे आवास भी हैं, लेकिन उन्हें रहने के लिए आवंटित नहीं किया जा रहा है।   

विज्ञापन


पिछले साल इसी कॉलोनी में बारिश के समय एक आवास की छत गिर गई थी।  संयोग ही था कि उस वक्त घर के लोग गांव गए थे। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने कॉलोनी के जर्जर आवासों को चिह्नित कराया। 31 जर्जर आवास मिले।
विज्ञापन


इन आवासों की दीवार में दरारें हैं, तो कुछ की छतों से प्लास्टर उखड़कर गिर रहा है। सभी आवास टाइप-टू के हैं। रेलकर्मियों का कहना है कि जो भी आवास आवंटित किए जाएं, उनकी ठीक से मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूवोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने कहा कि जटेपुर रेलवे कॉलोनी में जर्जर आवास में कर्मचारी रह रहे हैं। कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। कॉलोनी में कई आवास खाली पड़े हैं। रेलकर्मियों को नए आवास तत्काल आवंटित किए जाएं। बंद पड़े अन्य आवासों को शॉपिंग सेंटर बनाकर रेलकर्मियों के बच्चों और आश्रितों को आवंटित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed