{"_id":"6137a67c8ebc3ee530025cf9","slug":"fallen-in-river-from-bridge-dead-body-recovered-gorakhpur-news-gkp408286876","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल से नदी में गिरा युवक, शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल से नदी में गिरा युवक, शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुल से नदी में गिरा युवक, शव बरामद
रुद्रपुर। मंगलवार देर शाम नगर के सेमरौना पुल से एक युवक नदी में गिर गया। उसकी डूबने से मौत हो गई। करीब एक घंटे की तलाश के बाद उसका शव मिला। नदी में उफान की वजह से शाम को नगर स्थित बथुआ रिवर फ्रंट पर लोगों की भीड़ लग रही है।
नगर के पश्चिमी तिवारी टोला निवासी राजन शर्मा (40) हेयर ड्रेसर की दुकान पर कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की शाम वह साइकिल से घर से निकला। वह घूमते हुए बरुथनी नदी स्थित पुल पर गया था। भीड़ के बीच से अचानक वह पुल से नदी में गिर गया। युवक को नदी में गिरता देख आसपास के लोग बचाने के लिए कूद पड़े। करीब एक घंटे बाद उसका शव मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बेटे का शव देख मां मुन्नी देवी बेहोश हो गईं। पत्नी और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।