फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fake harp was being sold in Sahebganj, case registered

Gorakhpur News: साहबगंज में बिक रहा था नकली हारपिक, केस दर्ज

Sun, 14 May 2023 09:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
Fake harp was being sold in Sahebganj, case registered
- कंपनी के कर्मचारियों ने 56 बोतल हारपिक व क्रीम बरामद कराई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कोतवाली इलाके के साहबगंज में हारपिक व इसी कंपनी की क्रीम का नकली सामान रविवार को बरामद किया गया। 56 बोतल मौके से नकली हारपिक मिलने के बाद कंपनी के जनार्दन वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने साहबगंज के व्यापारी सार्थक खेमका पर केस दर्ज किया है। पुलिस जालसाजी, कॉपीराइट की धारा में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

जौनपुर निवासी व कंपनी के रीजनल हेड जनार्दन वर्मा ने तहरीर में लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि कंपनी के सामान का नकली माल बेचा जा रहा है। इस सूचना पर कंपनी ने सैंपल लेकर जांच कराया तो सच सामने आ गया। रविवार को कोतवाली पुलिस के साथ टीम ने सार्थक की दुकान पर छापा मारा और फिर सामान बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अंजुल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed