{"_id":"62419f3605da736e92539b2f","slug":"fake-appointment-in-railway-accused-of-forgery-in-name-of-job-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में फर्जी नियुक्ति: नौकरी के नाम पर जालसाजी करने का आरोपी गिरफ्तार, महिला से लिए थे 8.64 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में फर्जी नियुक्ति: नौकरी के नाम पर जालसाजी करने का आरोपी गिरफ्तार, महिला से लिए थे 8.64 लाख रुपये
Mon, 28 Mar 2022 05:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Mar 2022 05:20 PM IST
सार
कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज के मालवीय नगर निवासी सरोज सिंह ने 28 नवंबर 2021 को आरोपी भोलानाथ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उसने नौकरी के नाम पर आठ लाख से अधिक रुपये ले लिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर रेलवे में नौकरी के नाम पर जालसाजी करने के आरोपी भोलानाथ सिंह को रविवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भोलानाथ सिंह मूल रूप से बलिया के हरसड़ धुरीडीह का रहने वाला है। वर्ष 2021 में वह कैंट इलाके के सिंघड़िया में रहता था।
विज्ञापन
कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज के मालवीय नगर निवासी सरोज सिंह ने 28 नवंबर 2021 को आरोपी भोलानाथ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि आरोपी ने महिला के बेटे सौरभ सिंह को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 8.64 लाख रुपये लिए, जिसके बाद उसने फर्जी नियुक्ति पत्र, परिचय पत्र व स्थानान्तरण पत्र दे दिया। उसके बाद से आरोपी फरार था।
विज्ञापन
पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को गिरफ्तारी के लिए टीम लखनऊ रवाना हुई और बीबीडी के ओमेगा ग्रीन टावर नंबर 4 के फ्लैट नंबर 905 से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि ऑपरेशन ईगल के तहत जालसाजी के आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रह है। इसी क्रम में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन