{"_id":"698ceafc505cf768070cf469","slug":"fake-apple-products-seized-from-six-shops-in-china-market-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1227443-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चाइना मार्केट में छह दुकानों से एप्पल के नकली उत्पाद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चाइना मार्केट में छह दुकानों से एप्पल के नकली उत्पाद बरामद
विज्ञापन
- कोतवाली थाने में कॉपराइट एक्ट में दर्ज हुई प्राथमिकी
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के चाइना मार्केट में एप्पल कंपनी के नाम से बेचे जा रहे नकली उत्पादों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छह दुकानों से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया। मामले में कॉपीराइट एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
यह कार्रवाई एप्पल इंक की अधिकृत क्लाइंट कंपनी ग्रिफिन इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी सर्विसेज प्रा.लि. के मैनेजर संदीप तंवर की तहरीर पर की गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी कि चाइना मार्केट में एप्पल ब्रांड के नकली चार्जर, मोबाइल कवर, कैमरा और अन्य एक्सेसरीज की बिक्री व सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर बुधवार को कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की।
पहली कार्रवाई भगवती मोबाइल एंड स्पेयर पार्ट्स पर की गई, जहां से एप्पल लोगो लगे 275 बैक पैनल, 91 कैमरा और 25 चार्जिंग पत्ते बरामद हुए। न्यू एमबी मोबाइल से 236 बैक पैनल, 296 फ्रंट पैनल, 65 कैमरा समेत अन्य सामान मिले। न्यू फ्रेंड्स मोबाइल, एसआर पायन मोबाइल, एमके मोबाइल और फ्रेंड्स मोबाइल नामक दुकानों से भी सैकड़ों की संख्या में एप्पल लोगो लगे मोबाइल कवर, चार्जिंग केबल और ईयरपोर्ट जब्त किए गए। जांच के दौरान सभी सामानों को नकली पाया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि बरामद सामान को सील कर थाने लाया गया। संबंधित दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।