फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fake admission case in MMMUT One of 20 students with fake admission not appear in exam

MMMUT में फर्जी प्रवेश का मामला: फर्जी प्रवेश वाले 20 छात्रों में से एक ने नहीं दी परीक्षा

Tue, 17 Jan 2023 12:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Jan 2023 12:28 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने 31 जनवरी तक फर्जी कागजात के आधार पर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को फीस रसीद सहित अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। लेकिन, विश्वविद्यालय प्रशासन को अभी तक किसी ने दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं। इस संबंध में विवि सभी 40 छात्रों को एक नोटिस भी जारी करेगा।

विज्ञापन
Fake admission case in MMMUT One of 20 students with fake admission not appear in exam
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हो रहे सेमेस्टर की परीक्षा में फर्जी दस्तावेज के आधार पर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी भी शामिल हुए। पांचवें सेमेस्टर में 20 विद्यार्थियों में से एक ने परीक्षा नहीं दी। सभी की कॉपियों को सील करा दिया गया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के निर्देश पर विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति मिली है। विश्वविद्यालय ने सभी विद्यार्थियों की परीक्षा अलग से कराई। उन्हें अस्थायी रोलनंबर आवंटित किया गया है। परीक्षा देने के बाद इनकी कॉपियां सील कर दी गई। आगे भी जितनी परीक्षाएं होंगी, कॉपियां अलग करके सील की जाएंगी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने 31 जनवरी तक फर्जी कागजात के आधार पर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को फीस रसीद सहित अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। लेकिन, विश्वविद्यालय प्रशासन को अभी तक किसी ने दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं। इस संबंध में विवि सभी 40 छात्रों को एक नोटिस भी जारी करेगा। छात्रों द्वारा दिए गए साक्ष्य को जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रवृत्ति में भी धांधली की आशंका
छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में भी धांधली की आशंका जताई गई है। सूत्रों के मुताबिक कुछ छात्रों द्वारा फर्जी कागजात के माध्यम से छात्रवृत्ति ली गई है। विवि प्रशासन ने संबंधित कागजात एकत्र करा लिए हैं। भविष्य में इसकी भी जांच कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed