फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fair organized by Agarwal Mahila Mandal; crowds throng the stalls.

हरियाली तीज मेला : मंच पर दिखी भारतीय परंपरा, नृत्य, गीत से सराबोर हुआ सभागार

Sun, 05 Jul 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 05 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Fair organized by Agarwal Mahila Mandal; crowds throng the stalls.
गोरखपुर। अग्रवाल महिला मंडल की ओर से शनिवार को आयोजित हरियाली तीज मेले में उत्साह और उमंग दिखा। विजय चौक स्थित एक होटल में आयोजित मेले में सुबह से शाम तक संस्कृति, सामाजिक सेवा और महिला सशक्तीकरण का अनूठा संगम देखने को मिला। शहरवासियों ने विभिन्न स्टॉलों पर जमकर खरीदारी की, जबकि लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को उत्सव के रंग में रंग दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने संस्थापिका अध्यक्ष सुधा मोदी, अध्यक्ष शोभा अग्रवाल और सचिव मिताली जालान के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेयर ने सभी स्टॉलों का अवलोकन करते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज जैसे पर्व भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन

संस्थापिका अध्यक्ष सुधा मोदी ने कहा कि हरियाली तीज महिलाओं की प्रतिभा, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कारों का उत्सव है। कार्यक्रम का समापन डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया। उन्होंने भारतीय पर्वों को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान का आधार बताया। कार्यक्रम 85 वर्षीय सुलोचना दारुका को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रो. अनुभूति दुबे, मधु कमानी, खुशबू मोदी, रोली नारायण, ब्लॉक प्रमुख सुनीता सिंह और रूपम श्रीवास्तव को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने 20 से अधिक लोगों की आंखों की जांच कर परामर्श दिया और मोतियाबिंद मरीजों के ऑपरेशन के लिए सहमति दी।

इन स्टॉलों पर विशेष आर्कषण
मेले में मुंबई, आगरा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, कोलकाता और गोरखपुर के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। पारंपरिक परिधान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, हस्तशिल्प, गृहसज्जा सामग्री और विभिन्न प्रदेशों के व्यंजनों का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। मेहंदी, चूड़ियां, सेल्फी पॉइंट और सावन-तीज की आकर्षक सजावट ने महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed