फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   faces of meritorious students of UP board blossomed after receiving honour

शिक्षा विभाग ने किया सम्मानित: सम्मान पाकर खिले यूपी बोर्ड के मेधावियों के चेहरे, टॉपरों को पहनाए मेडल

Thu, 15 Jun 2023 04:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Jun 2023 04:37 PM IST
सार

एमजी इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में अमर उजाला की ओर से भी मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक महेंद्रपाल सिंह और विपिन सिंह ने मेधावियों को मेडल पहनाकर, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
faces of meritorious students of UP board blossomed after receiving honour
अमर उजाला ने मेधावियो को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिक्षा विभाग की ओर बुधवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक महेंद्रपाल सिंह व विपिन सिंह के हाथों टैबलेट, मेडल, प्रशस्ति पत्र और 21 हजार रुपये का पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

विज्ञापन


विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में शिक्षा का स्तर बहुत खराब था। अब भाजपा की सरकार में शिक्षा को नया मुकाम मिला है। उन्होंने कहा कि जब मां-बाप अपने बच्चों के लिए तपस्या करते हैं, तब जाकर बच्चे मेधावी होते हैं।
विज्ञापन


विधायक विपिन सिंह ने कहा कि लक्ष्य को निर्धारित कर पढ़ाई करें। लक्ष्य को प्राप्त करें और देश का नाम दुनिया में रोशन करें। संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र नाथ सिंह ने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अब वे आगे के लक्ष्य को निर्धारित करते हुए उसको प्राप्त कर फिर से अपनी मेधा का प्रदर्शन करें। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत शिव चरण यादव, ओमप्रकाश सिंह, दिनेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने भी किया मेधावियों का सम्मान

एमजी इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में अमर उजाला की ओर से भी मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक महेंद्रपाल सिंह और विपिन सिंह ने मेधावियों को मेडल पहनाकर, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। अमर उजाला से सम्मान मिलने पर मेधावी काफी उत्साहित नजर आए।


सम्मान पाने वाले 10वीं के मेधावी

नाम विद्यालय    प्रतिशत
अदिति यादव गणेश प्रसाद मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज, विजयवा, रिठुआखोर। 96.00
देवाशीष शुक्ल संकृत्यायन इंटर कॉलेज, मलावं। 95.83
अनुराग कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आर्य नगर। 95.83
अंजली चौरसिया प्रताप नारायण सिंह जनता इंटर कॉलेज, बरही, सोनबरसा। 95.67
ममता सोनकर ललिता देवी रामयश इंटर मीडिएट कॉलेज कहला, शिवपुर। 95.50
सृष्टि सिंह सेंट लॉरेंस सीनियर सकेंड्री स्कूल पट्टी धरमदास, सहजनवां। 95.33
संगम गुप्ता   श्री लल्लन द्विवेदी जनता इंटर कॉलेज, ब्रह्मपुर। 95.17
नम्रता चौधरी यशोदामती सरोजमती कन्या इंटर कॉलेज, मोतीराम अड्डा। 95.00
मोहम्मद रियाज गणेश प्रसाद मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज, विजयवा, रिठुआखोर। 95.00
संदीप गुप्ता बंशी सिंह इंटर कॉलेज रामूडीहा, सोनबरसा। 95.00


सम्मान पाने वाले 12वीं के मेधावी

नाम स्कूल   प्रतिशत
बंशिका सिंघानिया बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज। 95.40
शिब्या पांडेय ग्राम स्थली बालिका इंटर कॉलेज ककराखोर। 95.40
आस्था गुप्ता   सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज आर्यनगर। 95.20
शशिकला सिंह   बंशी सिंह इंटर कॉलेज, रामूडीहा सोनबरसा। 94.80
रागिनी भारती  नेहरू इंटर कॉलेज, पिपराइच।    94.20
रेनुका बीकेबा इंटर कॉलेज, रामूडीहा सोनबरसा। 94.20
श्रीशंत वर्मा  महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, गोरखपुर। 94.00
अभिजीत कुशवाहा महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, गोरखपुर।   93.80
शिवम मौर्य   एसपी इंटर कॉलेज मउवा मधुपुर, भरौली। 93.80
अनीष मौर्य गणेश प्रसाद मौर्य इंटर कॉलेज, विजउवा, रिठुआखोर 93.80







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed