फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Extension of the operational period of the Hyderabad-Gorakhpur Special train

Gorakhpur News: हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि में विस्तार

Fri, 26 Jun 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Extension of the operational period of the Hyderabad-Gorakhpur Special train

विज्ञापन

गोरखपुर। यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी नंबर 07075 व 07076) के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह विशेष ट्रेन पांच अतिरिक्त फेरों के लिए संचालित की जाएगी।


रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 07075 हैदराबाद-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 3, 10, 17, 24 और 31 जुलाई को अतिरिक्त पांच फेरों के लिए किया जाएगा। इसी प्रकार 07076 गोरखपुर-हैदराबाद ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 5, 12, 19, 26 जुलाई तथा 2 अगस्त 2026 को अतिरिक्त पांच फेरों के लिए किया जाएगा। ट्रेन का संचालन पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव, समय-सारिणी एवं रेक संरचना के अनुसार ही किया जाएगा। इस निर्णय से गोरखपुर और हैदराबाद के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी तथा प्रतीक्षा सूची के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने यह जानकारी देते हुए यात्रियों से उपलब्ध सीटों की जानकारी लेकर समय से आरक्षण कराने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed