{"_id":"6a00eff0afab01ec520dfbca","slug":"expressed-gratitude-by-holding-a-meeting-on-behalf-of-the-entire-business-community-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1316626-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: व्हाइट लाइन खींचने व बैरिकेडिंग हटाने का व्यापारियों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: व्हाइट लाइन खींचने व बैरिकेडिंग हटाने का व्यापारियों ने किया स्वागत
Mon, 11 May 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 11 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोलघर चौराहे पर किए गए यातायात प्रयोग को आखिरकार प्रशासन ने वापस ले लिया। व्हाइट लाइन खींचने व बैरिकेडिंग हटाने का व्यापारियों ने स्वागत किया है। साथ ही गोलघर में ई-रिक्शा चलने की अनुमति मिलने पर खुशी जताई है। व्यापारियों को चटोरी गली का रास्ता खुलवाने का भी आश्वासन मिला है।
समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन जायसवाल ने बताया कि रविवार को कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों से वार्ता कर इस समस्या का सामाधान किया गया है। इसको लेकर बैठक कर इस कार्रवाई का स्वागत किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले गोलघर चौराहे पर बैरिकेडिंग कर उसे दोराहा बनाया गया था, जिसका व्यापारियों ने लगातार विरोध किया था। रविवार को निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने तत्काल बैरिकेडिंग हटाने के निर्देश दिए और एसपी ट्रैफिक को प्रोजेक्ट पूरा होने तक वाहनों को उठाने की कार्रवाई रोकने को कहा।