{"_id":"64d34cc305aafee538041445","slug":"explaining-transaction-dispute-as-extortion-businessman-changed-his-complaint-2023-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लेनदेन के विवाद को बता रंगदारी, कारोबारी ने बदली तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लेनदेन के विवाद को बता रंगदारी, कारोबारी ने बदली तहरीर
Wed, 09 Aug 2023 01:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:52 PM IST
सार
एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि जांच में लेनदेन का विवाद सामने आया है। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
गोरखपुर जिले में खोराबार इलाके के मोतीराम अड्डा के पास जमीन कारोबारी अजय कुमार मौर्य से रंगदारी मांगने की बात फर्जी निकली। जांच में पता चला है कि प्रापर्टी डीलिंग का काम कर रहे साझेदारों के बीच रुपए के लेनदेन का विवाद है।
विज्ञापन
इसी विवाद में महाकाल ग्रुप का जिक्र कर मामले को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है। पुलिस ने आरोपी बनाए गए लोगों को बुलाकर पूछताछ की है। वादी ने पुलिस को गलत सूचना देने की बात स्वीकार करते हुए नया प्रार्थना पत्र भी दे दिया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती मंडल की सभी नदियां चढ़ाव पर: श्रावस्ती बैराज से फिर छोड़ा पानी, राप्ती-घाघरा नदी में हलचल
विज्ञापन
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, गोला के घोड़साव निवासी अजय कुमार मौर्या ने खोराबार थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि प्रापर्टी डीलिंग का काम कर रहे साझेदारों ने जमीन का 7 लाख 50 हजार देने के लिए मोतीराम अड्डा बुलाया। वहां पर महाकाल ग्रुप के लोग भी थे, जिन्होंने अपहरण की कोशिश की और रंगदारी भी मांगी। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला लेनदेन का सामने आया। आरोप गंभीर थे, इस वजह से पुलिस ने घटनास्थल के पास का सीसीटीवी कैमरा भी देखा, जहां कोई जोर जबरदस्ती नहीं दिखाई दी।
अजय कुमार मौर्या को पुलिस ने बुलाया तो उसने भी घटना से इनकार करते हुए कहा कि उसके एक मित्र ने प्रार्थना पत्र लिख दिया था। उसने नया प्रार्थना पत्र देते हुए रूपये के लेनदेन का विवाद बताया है। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि जांच में लेनदेन का विवाद सामने आया है। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
अजय कुमार मौर्या को पुलिस ने बुलाया तो उसने भी घटना से इनकार करते हुए कहा कि उसके एक मित्र ने प्रार्थना पत्र लिख दिया था। उसने नया प्रार्थना पत्र देते हुए रूपये के लेनदेन का विवाद बताया है। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि जांच में लेनदेन का विवाद सामने आया है। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।