फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Excessive use of hand sanitizer threatens health

हैंड सैनिटाइजर के ज्यादा प्रयोग से सेहत को है खतरा, अब डॉक्टर भी दे रहे हैं ये सलाह

Wed, 27 May 2020 08:52 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
Excessive use of hand sanitizer threatens health
हैंड सैनिटाइजर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों के बीच डॉक्टर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कह रहे हैं। डब्लूएचओ की ओर से बार-बार हाथ धोने की बात भी कही जा रही है। इन सबके बीच हैंड सैनिटाइजर की सलाह भी दी जा रही है। लेकिन इसके ज्यादा प्रयोग से सेहत को भी नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन


ऐसे में डॉक्टर कम सैनिटाइजर प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते हैंड सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल मौजूदा समय में हो रहा है। हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह खुद स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। लेकिन सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल से शरीर में स्कीन एलर्जी की संभावना ज्यादा है।
विज्ञापन


 

डॉक्टरों ने भी दी सलाह

जिला अस्पताल के डॉ राजेश कुमार ने बताया कि सैनिटाइजर शरीर में मौजूद माइक्रोबायोम्स यानी एक तरह की अच्छी बैक्टीरिया को प्रभावित कर सकता है। यह वैक्टीरिया हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। ऐसे में हैंड सैनिटाइजर का उपयोग सिर्फ तब किया जाए जब साबुन और पानी से हाथ धोना संभव न हो।

बताया कि एंटी बैक्टीरियल तत्व के साथ आने वाले हैंड सैनिटाइजर कई बार एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी बैक्टीरिया को विकसित कर सकते हैं। इसलिए इस तरह के बैक्टीरिया न हो इसके लिए सैनिटाइजर की जगह साबुन से हाथ धुलें।

उन्होंने बताया कि अगर हाथ गंदे है, जो सैनिटाइजर का उपयोग न करें, बल्कि साबुन से हाथ को धुलें। हैंड सैनिटाइजर में ट्राइक्लोसान नाम का एक केमिकल यानी रसायन होता है। इस केमिकल को हाथ की त्वचा सोख लेती है।

इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से यह केमिकल हमारे ब्लड तक भी पहुंच सकता है और ब्लड में मिलने के लिए बाद यह हमारी मांसपेशियों के ऑर्डिनेशन को नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed