फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Excessive load on Raptinagar and Shahpur substations; land being sought for a new substation.

Gorakhpur News: राप्तीनगर-शाहपुर उपकेंद्रों पर ज्यादा लोड, नए सब स्टेशन के लिए जमीन की तलाश

Wed, 15 Jul 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 15 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Excessive load on Raptinagar and Shahpur substations; land being sought for a new substation.
गोरखपुर। शहर के तेजी से हो रहे विस्तार और लगातार बढ़ती बिजली की मांग के बीच राप्ती नगर और शाहपुर विद्युत उपकेंद्र लगभग अपनी क्षमता तक पहुंच चुके हैं। दोनों उपकेंद्रों पर बढ़े लोड के कारण बिजली निगम को निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने में कठिनाई हो रही है। स्थिति यह है कि हाल ही में रेलवे और जिला जेल प्रशासन की ओर से अतिरिक्त बिजली आपूर्ति की मांग किए जाने के बावजूद विभाग नई क्षमता उपलब्ध कराने में असमर्थ है।
विज्ञापन


बिजली निगम ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रेलवे, पीएसी, नगर निगम और जेल प्रशासन से उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। साथ ही जिला प्रशासन को भी पत्र भेजकर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। हालांकि अभी तक किसी विभाग की ओर से भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई है। विद्युत वितरण खंड राप्ती नगर के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि नया उपकेंद्र बनाने के लिए भूमि की मांग की गई है। जमीन मिलने पर आगे की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed