फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Examination will not be held at Lalji Rai Degree College Center in Deoria from tomorrow

गोविवि: कल से लालजी राय डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर नहीं होगी परीक्षा, कंट्रोल रूम से लिंक न होने वाले केंद्र को नोटिस

Tue, 03 Aug 2021 10:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Aug 2021 10:01 AM IST
सार

इस केंद्र पर चार अगस्त से कोई परीक्षा नहीं कराई जाएगी। हालांकि मंगलवार की प्रस्तावित परीक्षाएं लालजी राय डिग्री कॉलेज पर ही तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी।

विज्ञापन
Examination will not be held at Lalji Rai Degree College Center in Deoria from tomorrow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में गड़बड़ी पाए जाने पर सोमवार को देवरिया के लालजी राय डिग्री कॉलेज खोरीबारी, रामपुर देवरिया केंद्र को निरस्त कर दिया गया है। इस केंद्र पर चार अगस्त से कोई परीक्षा नहीं कराई जाएगी। हालांकि मंगलवार की प्रस्तावित परीक्षाएं लालजी राय डिग्री कॉलेज पर ही तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक चार अगस्त से लालजी राय डिग्री कॉलेज खोरीबारी रामपुर की छात्राएं और कल्पनाथ राय महाविद्यालय, लक्ष्मीपुर बाजार भटनी देवरिया के छात्रों की परीक्षाएं चार अगस्त से राजा देवी महिला महाविद्यालय सल्लहपुर भटनी देवरिया में होंगी। छात्रों के पूर्व में जारी प्रवेश पत्र ही परीक्षा के लिए मान्य होंगे। इसके पहले विवि प्रशासन ने देवरिया के ही इंद्रासन शिक्षा संस्थान डिग्री कॉलेज डेमुसाघाटी के परीक्षा केंद्र को भी निरस्त किया है। इन विद्यार्थियों की परीक्षाएं अब मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज भाटपाररानी पर सोमवार से कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


सेंट्रल ऑनलाइन मॉनिटरिंग सेल से सभी महाविद्यालयों के परीक्षाओं की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। परीक्षा में मानकों का उल्लंघन करने पर अब तक 13 महाविद्यालयों को नोटिस देने के साथ ही दो केंद्रों को निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने भी नकल विहीन परीक्षा के लिए कड़े कदम उठाते हुए देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर में सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। पर्यवेक्षक और उड़ाका दल की टीमें भी लगातार निरीक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से लिंक न होने वाले केंद्र को नोटिस
विवि प्रशासन द्वारा सेंट्रल ऑनलाइन मॉनिटरिंग सेल के लिंक से महाविद्यालय को लिंक नहीं कराने वाले सिद्दीक अहमद पीजी कॉलेज दिस्तौली चनुकी, देवरिया को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही ये चेेतावनी दी गई है कि रवैया में कोई सुधार न हुआ तो परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed