{"_id":"60f2df278ebc3ef84e539e64","slug":"examination-for-admission-in-ddu-will-start-from-august-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: डीडीयू में प्रवेश के लिए 12 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा, जानिए कितने अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: डीडीयू में प्रवेश के लिए 12 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा, जानिए कितने अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन
Sat, 17 Jul 2021 07:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 17 Jul 2021 07:16 PM IST
सार
12 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा, 142 कोर्स के लिए 76 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 में दाखिला के प्रवेश परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त तक चलेगा। स्नातक, परास्नातक के साथ स्पेशल कोर्स में प्रवेश के लिए विदेशों के साथ-साथ 27 राज्यों से अब तक 76000 से अधिक अभ्यर्थियों ने 142 कोर्सेस के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक की वार्षिक परीक्षाएं 27 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेंगी। ऐसी स्तिथि में कुलपति ने प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। स्नातक और परास्नातक के साथ स्पेशल कोर्स में कुल 8827 सीटें हैं। केवल स्नातक के विभिन्न विषयों की पढ़ाई के लिए 56398 और स्नातकोत्तर के लिए 17293 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
स्पेशल कोर्स के लिए 1000 आवेदन आए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 मई को शुरू की गई थी। स्नातक प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो विनय सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते कुलपति प्रो राजेश सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय ने इसे बढ़ाकर 22 जुलाई कर दिया है। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा से जुड़ी जानकारी अभ्यर्थी लिंक से हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
दूसरे राज्य से आवेदन पर मिलेगा अधिसंख्य कोटा का लाभ
स्नातक और परास्नातक प्रवेश परीक्षा में बाहरी राज्यों से आवेदन करने वाले ऐसे अभ्यर्थी जो प्रवेश परीक्षा में सफल नहीं हो सकेंगे। उन्हें अधिसंख्य कोटा के तहत प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए दो प्रतिशत सीट सुरक्षित की गई है। यह सीट मूल सीट से अलग होंगी। इससे विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन में लाभ मिलेगा।
इन प्रदेशों से आए हैं आवेदन
उत्तर प्रदेश-41000, बिहार-2500, दिल्ली-67, राजस्थान-83, पश्चिम बंगाल-44, मध्यप्रदेश-37, झारखंड-36, हरियाणा’-25 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जबकि इनके अलावा कर्नाटक, मणिपुर, मेधालय, तमिलनाडु, मिजोरम, आसाम, आंध्र प्रदेश, हिमांचल प्रदेश, पंजीब, छत्तीसगढ, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड और दमन दीव से आवेदन आए हैं।
27 जुलाई तक जमा करें एसाइनमेंट
एमए अंतिम वर्ष (वार्षिक परीक्षा, 2021) राजनीति विज्ञान विश्वविद्यालय केंद्र के सभी परीक्षार्थी अपना एसाइनमेंट भारतीय राजनीति व्यवस्था में प्रधानमंत्री की स्तिथि का मूल्यांकन कीजिए विषय का 27 जुलाई तक जमा करें। यह जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो.रूसीराम महानंदा ने दी है।
31 जुलाई तक जमा करें एसाइनमेंट
एमकॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी अपने ऐच्छिक विषय से संबंधित एसाइनमेंट की जानकारी वाणिज्य विभाग दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से 22 जुलाई पता करते हुए उसे बनाकर 31 जुलाई तक जमा कर दें। यह जानकारी वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष ने दी है।