{"_id":"65d9976fade2a322ee0fbb21","slug":"every-house-s-dream-will-come-true-in-kalesar-yojana-of-gorakhpur-gida-plot-s-for-all-sections-2024-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News:गीडा के कालेसर योजना में हर घर का सपना होगा साकार, सभी वर्ग के लिए है प्लाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News:गीडा के कालेसर योजना में हर घर का सपना होगा साकार, सभी वर्ग के लिए है प्लाट
Sat, 24 Feb 2024 12:45 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:45 PM IST
सार
गोरखपुर के गीडा आवासीय योजना में 418 प्लॉट होंगे, अगले सप्ताह तय होगा रेट। बुधवार को मुख्यमंत्री ने किया था आवासीय योजना का शुभारंभ। सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है प्रोजेक्ट।
विज्ञापन
गीडा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गीडा की कालेसर आवासीय योजना में अलग-अलग वर्गों के लिए कुल 418 प्लॉट आवंटित होंगे। सबसे बड़ा 300 वर्ग मीटर और सबसे छोटा प्लॉट 35 वर्ग मीटर का होगा। इनका रेट अगले सप्ताह होने वाली गीडा बोर्ड की बैठक में चर्चा के लिए रखा जाएगा। वहां से सहमति मिलने पर इसे सार्वजनिक किया जाएगा। इसके बाद बुकिंग के लिए आवेदन शुरू होगा।
विज्ञापन
कालेसर जीरो प्वाइंट पर व्यावसायिक योजना के बाद गीडा ने आवासीय योजना बनाई है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक समारोह में इसे लांच किया। इसके बाद से ही लोगों में इस योजना को लेकर उत्सुकता है। 120 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने जा रही इस आवासीय क्षेत्र के नजदीक ही आने वाले समय में एक बड़ा शापिंग मॉल व होटल भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
गोरखपुर-लखनऊ हाईवे और वाराणसी-सोनौली हाईवे के जंक्शन प्वाइंट के नजदीक होने के चलते यहां से आवागमन बहुत ही सुगम होगा। औद्योगिक क्षेत्र और व्यावसायिक क्षेत्र भी एकदम नजदीक होने के चलते यहां की जमीन काफी कीमती है। गीडा प्रशासन को भी उम्मीद है कि इन प्लॉटों के आवंटन से उसे विकास के लिए भरपूर धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन
इस आवासीय योजना में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। जो लोग बड़ा घर बनाना चाहते हैं, उनके लिए 300 वर्ग मीटर और जो लोग कम जगह में निर्माण कराना चाहते हैं उनके लिए 35 से 45 वर्ग मीटर के प्लॉट उपलब्ध होंगे।
सीईओ गीडा अनुज मलिक ने बताया कि आवासीय योजना में कुल 418 प्लॉट हैं, जिनकी कीमत अगले सप्ताह गीडा बोर्ड की बैठक में तय की जाएगी। इसके बाद बुकिंग के लिए आवेदन शुरू होगा। योजना में हर वर्ग की जरूरत का ख्याल रखा गया है।