फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Every Gauri rhinoceros has been brought from Assam to Gorakhpur Zoo, the closeness is increasing

गोरखपुर चिड़ियाघर : हर-गौरी में नजदीकियां बढ़ीं, भा रही वेटलैंड की घास- असम से आया है जोड़ा

Wed, 26 Mar 2025 05:03 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 26 Mar 2025 05:03 PM IST
सार

शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर असम से गैंडों का जोड़ा मंगाया गया था। 19 मार्च 2022 को दोनों गैंडों को गोरखपुर लाया गया था।

विज्ञापन
Every Gauri rhinoceros has been brought from Assam to Gorakhpur Zoo, the closeness is increasing
हर और गौरी - फोटो : स्त्रोत- चिड़ियाघर

विस्तार

चिड़ियाघर में गैंडों के जोड़ा हर और गौरी में नजदीकियां बढ़ गई हैं। इसकी वजह है वेटलैंड की घास। असम के जिस चिड़ियाघर से इन्हें लाया गया है, वहां भी इन्हें वेटलैंड की ऐसी ही घास मिलती थी। दोनों की उम्र और नजदीकी देख अब चिड़ियाघर प्रबंधन इनको ब्रीडिंग के लिए एक साथ रखने की तैयारी में है। ऐसा होने पर गोरखपुर के चिड़ियाघर में गैंडों का कुनबा भी बढ़ जाएगा।

विज्ञापन


शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर असम से गैंडों का जोड़ा मंगाया गया था। 19 मार्च 2022 को दोनों गैंडों को गोरखपुर लाया गया था। चिड़ियाघर के उप निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि हर और गौरी बाड़े में कई बार एक-दूसरे से लड़ते भी हैं लेकिन अकेले चारा नहीं खाते।
विज्ञापन


वे गुवाहाटी के जिस पार्क में थे, वहां इन्हें वेटलैंड की घास खाने को मिलती थी। ऐसे में इन्हें चिड़ियाघर में ही बने 30 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल के वेटलैंड से घास खाने को दी जा रही है। डॉ. योगेश ने बताया कि इनकी जोड़ी में अब नजदीकियां भी बढ़ गई हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ ही चारा खाते हैं। गौरी की उम्र ब्रीडिंग के लिए पूरी हो गई है। हर भी कुछ दिनों में तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed