फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Every candidate give details of election expenses on 19, 24 and 28 in UP Election 2022

UP Election 2022: हर प्रत्याशी को 19, 24 और 28 को देना होगा चुनावी खर्च का ब्योरा

Tue, 15 Feb 2022 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Feb 2022 11:28 AM IST
सार

मुख्य कोषाधिकारी एवं नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण जनार्दन प्रसाद पांडेय ने बताया कि सभी प्रत्याशी या उनके एजेंट को रोजाना के चुनावी खर्च का रजिस्टर लेकर कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय आना होगा।

विज्ञापन
Every candidate give details of election expenses on 19, 24 and 28 in UP Election 2022
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

गोरखपुर जिले में विधानसभा चुनाव के सभी उम्मीदवारों को पहले चरण के तहत 19 फरवरी को अपने रोजाना के चुनावी खर्च का ब्योरा, लेखा टीम को दिखाना होगा। दूसरे चरण के तहत 24 और तीसरे चरण के तहत 28 फरवरी को अपने-अपने व्यय रजिस्टर संबंधित विधानसभा क्षेत्र की लेखा टीम के प्रभारी को दिखाने होंगे।

विज्ञापन


मुख्य कोषाधिकारी एवं नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण जनार्दन प्रसाद पांडेय ने बताया कि सभी प्रत्याशी या उनके एजेंट को रोजाना के चुनावी खर्च का रजिस्टर लेकर कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय आना होगा। रजिस्टर के निरीक्षण के लिए विधानसभावार लेखा टीम के प्रभारी तय किए गए हैं। उन्हें ही यह रजिस्टर दिखाना होगा, जिसके बाद ये प्रभारी अपनी रिपोर्ट तैयार कर व्यय प्रेक्षक को सौपेंगे।

विज्ञापन

इन्हें बनाया गया है लेखा टीम का प्रभारी

नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण ने बताया कि कैम्पियरगंज विधानसभा के लिए जितेन्द्र राय वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा, मोबाइल नम्बर 9415263359, पिपराईच के लिए नागेन्द्र सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी आरएफसी, मोबाइल नम्बर 9415211121, शहर विधानसभा के लिए अजय कुमार शाही, सहायक रजिस्टार फर्म सोसाइटी एवं चिट्स, मोबाइल नम्बर 9415997475,  ग्रामीण विधानसभा के लिए ईश्वर यादव, वित्त लेखाधिकारी कार्यालय माध्यमिक शिक्षा  मोबाइल नम्बर 9839523755 को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह सहजनवां विधानसभा के लिए मोहन लाल गुप्ता, वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय उप शिक्षा निदेशक,  मोबाइल नम्बर 9451278850, खजनी विधानसभा के लिए राजीव वर्मा, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, मोबाइल नम्बर 8299402703, चौरीचौरा विधानसभा के लिए रियाज अहमद, सहायक लेखाधिकारी कार्यालय समाज कल्याण, मोबाइल नम्बर 8840667536, बांसगांव विधानसभा के लिए मनोज कुमार वित्तीय परामर्शदाता कार्यालय जिला पंचायत, मोबाइल नंबर 9795291124 तथा चिल्लूपार विधानसभा के लिए विनोद सोनकर सहायक लेखाधिकारी कार्यालय क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ,मोबाइल नम्बर 9956005897 को प्रभारी नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed