फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Even today the weather will be kind, there will be good rain

Gorakhpur News: आज भी मौसम रहेगा मेहरबान, होगी अच्छी बारिश

Sun, 02 Jul 2023 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 02 Jul 2023 05:08 AM IST
विज्ञापन
Even today the weather will be kind, there will be good rain
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
मानसूनी बारिश का असर अब दिखने लगा है। शनिवार को पूरे दिन रूक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने रात नौ बजे से तेज बारिश की चेतावनी जारी की। शहरी क्षेत्र में तो कम लेकिन, देहात में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई। इसके चलते मौसम के तेवर भी अब ठंडे पड़ गए हैं। रात में पंखे की हवा से भी ठंड महसूस होने लगी है।
विज्ञापन


शहर में कई जगहों पर जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में 109.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और अच्छी बारिश के आसार हैं। बृहस्पतिवार की रात से शुरू हुई बारिश लगातार जारी है। दो दिनों में अब तक 153 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम ऐसे ही मेहरबान बना रहेगा। छह जुलाई तक बारिश होती रहेगी। शनिवार को शहर में कहीं मूसलाधार तो कहीं पर हल्की बारिश हुई। बारिश होने की वजह से दिन का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो औसत से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं 30 जून से लेकर 01 जुलाई की सुबह साढ़े आठ बजे तक कुल 109.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ सुरक्षा समितियों को अलर्ट रहने के निर्देश
बारिश को देखते हुए डीएम ने बाढ़ सुरक्षा समितियों को अलर्ट रहने को कहा है। नाव संचालित घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने, क्षमता से अधिक लोगों को नाव पर न बैठाने, सभी सीएचसी और पीएचसी पर सांप के काटने पर लगने वाली सूई उपलब्ध कराने को कहा गया है। बंधों की निगरानी का भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed