फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Even after three months, the regional president has been unable to announce the committee.

Gorakhpur News: तीन महीने बाद भी कमेटी घोषित नहीं कर पाए क्षेत्रीय अध्यक्ष

Fri, 04 Sep 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Even after three months, the regional president has been unable to announce the committee.
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला और महानगर इकाइयों की कमेटियों की घोषणा हो चुकी है लेकिन गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय कमेटी का गठन अब तक नहीं हो सका है। पार्टी के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय को पद संभाले करीब तीन महीने होने जा रहे हैं लेकिन उनकी कमेटी की घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन


पार्टी के अंदर चर्चा है कि नए क्षेत्रीय अध्यक्ष भी पूर्व अध्यक्ष सहजानंद राय की राह पर चल रहे हैं। सहजानंद राय तीन साल से अधिक समय तक क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे लेकिन कार्यकाल पूरा होने तक अपनी कमेटी घोषित नहीं हो सकी।
विज्ञापन


विनोद राय ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद जल्द कमेटी घोषित करने की बात कही थी। बताया गया था कि करीब 15 दिन में नई टीम सामने आ जाएगी। तीन महीने बीतने के बाद भी घोषणा नहीं हो सकी है। इस संबंध में क्षेत्रीय अध्यक्ष से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन विस्तार में बड़े नेताओं के हस्तक्षेप की चर्चा
भाजपा नेता सार्वजनिक मंचों से संगठन में पारदर्शिता, सहमति और परिवारवाद से दूरी की बात करते रहे हैं। पार्टी में राष्ट्रीय स्तर से लेकर जिला स्तर तक पदाधिकारियों के चयन में आम सहमति की प्रक्रिया अपनाए जाने की बात कही जाती है। पार्टी नेताओं का तर्क है कि इसी प्रक्रिया के कारण संगठन की नई टीम बनाने में समय लगता है। हालांकि, पार्टी के कुछ नेता संगठन के विस्तार में देरी के लिए वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप को जिम्मेदार बता रहे हैं। पार्टी के एक जिम्मेदार नेता के मुताबिक, केंद्रीय संगठन के एक नेता की ओर से काफी पहले कमेटी घोषित करने को कहा गया था। इसके बावजूद अब तक घोषणा नहीं हो सकी है। पार्टी के अंदर यह भी चर्चा है कि नए स्तर पर जिम्मेदारी संभालने वाले एक नेता सांसद, पूर्व सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद ही कमेटी घोषित करने की बात कह रहे हैं।


संतकबीरनगर में 18 महीने से इंतजार

संगठन विस्तार में देरी का मामला केवल क्षेत्रीय कमेटी तक सीमित नहीं है। संतकबीरनगर में भी जिला संगठन की नई कमेटी का इंतजार लंबा हो गया है। भाजपा ने करीब 18 महीने पहले नीतू सिंह को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। वह लगातार संगठन का काम संभाल रही हैं लेकिन अब तक अपनी नई कमेटी घोषित नहीं कर पाई हैं। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह का कहना है कि कमेटी की सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी जा चुकी है और अब वहां से संस्तुति का इंतजार है। फिलहाल पुरानी कमेटी के पदाधिकारियों के माध्यम से संगठन का काम कराया जा रहा है। वहीं, पार्टी के कुछ नेताओं का दावा है कि संतकबीरनगर में पहले तीन प्रदेश स्तर के नेताओं के हस्तक्षेप के कारण कमेटी के गठन में देरी हुई।


सभी औपचारिकताएं पूरी, जल्द होगी घोषणा
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी प्रांत के प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि प्रदेश में संगठन की दृष्टि से छह क्षेत्र हैं। अभी किसी भी क्षेत्र की कमेटी घोषित नहीं हुई है। सभी औपचारिकताएं पूरी हैं और बहुत जल्द क्षेत्रीय कमेटियों की घोषणा की जाएगी। संतकबीरनगर समेत जिन जिलों की कमेटियां बाकी हैं, उनकी भी जल्द घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed